फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Vidhansabha Monsoon session: Uproar in house on strike of contract workers, laughter on Ajay's I LOVE YOU

विधानसभा का मानसून सत्र: संविदाकर्मियों के हड़ताल पर सदन में हंगामा, अजय के I LOVE YOU बयान पर लगे ठहाके

Thu, 20 Jul 2023 11:52 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 11:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायकों ने अनियमित और संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार को घेरा। जमकर हंगामा किया। नारेबाजी की। स्थगन प्रस्ताव लाने की सूचना दी।

विज्ञापन
CG Vidhansabha Monsoon session: Uproar in house on strike of contract workers, laughter on Ajay's I LOVE YOU
छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बीजेपी विधायकों ने अनियमित और संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार को घेरा। जमकर हंगामा किया। नारेबाजी की। स्थगन प्रस्ताव लाने की सूचना दी। इस पर सत्ता पक्ष ने चुटकी लेते हुए 'भूपेश है तो भरोसा है' के नारे लगाए। हंगामा होने पर सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन


दूसरी बार सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने सीएम भूपेश पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के सारे आंदोलनरत संगठनों ने मुख्यमंत्री की घोषणा को नकार दिया है। 4 लाख कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। सभी लोग नाराज हैं। धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन


बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई। कानून मंत्री ने बीजेपी का आरोप पत्र देर से मिलने का हवाला दिया। चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ विधानमंडल सदस्य निरर्हता निवारण संशोधन विधेयक पारित किया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर गुरुवार को सदन की कार्यवाही चर्चा का विष्य बनी रही। सदन के शुरुआत में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा को  आई लव यू कह दिया। फिर इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने सदन में जमकर ठहाके लगाए। चुटकी लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि चंद्राकर ने लखमा को आई लव यू बोला या उनके विभाग को। इसके बाद जब सीएम भूपेश पहुंचे तो महंत ने इसका जिक्र किया। इस दौरान चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को भी आई लव यू कह दिया। इस दौरान बीजेपी के सीनियर नेता पुन्नूलाल मोहले ने स्पीकर से पूछा मैं ये जानना चाहता हूं आई लव यू किसे कहते हैं।

इस पर सीएम ने कहा कि अजय जी कल मेरे चेहरे की तारीफ कर रहे थे। आज लखमा को आई लव यू कह दिया। अजय जी क्या बदल गए हैं। इस पर कांग्रेस के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि अजय चंद्राकर की आई लव यू कह बोलने की उम्र नहीं है। अगर इस उम्र में वो आई लव यू कहेंगे तो हम क्या करेंगे। इस पर अजय तपाक से कहा कि आपके दिमाग में अश्लीलता भरी है। इस पर अरुण वोरा ने आपत्ति जताई।

महंत ने अजय चंद्राकर से कहा कि आप आज संतुष्ट दिख रहे हैं, लेकिन सीएम के आने पर उत्तेजित हो गए। इस पर चंद्राकर ने कहा कि आई लव यू हम किसी को भी बोल सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed