फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Sports News: Vikram Singh Sisodia met Union Sports Minister Mansukh Mandaviya, important issues discussed

CG News: विक्रम सिंह सिसोदिया ने की केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 30 Jul 2025 10:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 10:37 PM IST
सार

Vikram Singh Sisodia : छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की।

विज्ञापन
CG Sports News: Vikram Singh Sisodia met Union Sports Minister Mansukh Mandaviya, important issues discussed
छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव सिसोदिया ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Vikram Singh Sisodia : छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की। नवीन खेल नीति बनने पर छत्तीसगढ़ खेल जगत की तरफ से उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी। 

विज्ञापन


इस अहम बैठक के दौरान सिसोदिया ने केंद्रीय खेल मंत्री से कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सार्थक चर्चा की। इसके तहत भारतीय ओलिंपिक संघ के तहत राज्य एसोसिएशन के वोटिंग अधिकार को सुनिश्चित करना शामिल रहा। ताकि सही मायने में प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिल सके और छत्तीसगढ़ खेलों के विकास में अपना अहम योगदान दे सके।
विज्ञापन


साईं के रीजनल सेंटर पर की बातचीत
छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव सिसोदिया ने केंद्रीय खेल मंत्री मंडाविया को छत्तीसगढ़ में साईं के रीजनल सेंटर को शीघ्र शुरुआत में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी भी साईं का क्षेत्रीय कार्यालय नहीं है। राज्य गठन के 25 साल बाद भी क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ही है। इस वजह से प्रदेश के खेलों प्रतिभाओं को नेशनल लेवल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल के आयोजन पर हुई चर्चा
सिसोदिया ने वर्ष 2028 में होने वाले राष्ट्रीय खेल के आयोजन को लेकर भी केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट  कराया। इस पर केंद्रीय खेल मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व में हुए एमओयू के अनुसार ही नेशनल स्तर पर होने वाले इस आयोजन को लेकर केंद्र के नजरिये को स्पष्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed