फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nikay Chunav: BJP leaders cast their vote with their families, also appealed to the public to vote

CG Nikay Chunav: बीजेपी नेताओं ने सपरिवार किया मतदान, जनता से भी वोट करने की अपील की

Tue, 11 Feb 2025 01:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 11 Feb 2025 01:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं ने सपरिवार मतदान किया है। प्रत्याशी समेत विधायक, मंत्री सभी ने मतदान किया है। रायपुर नगर निगम की भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी ने सपरिवार मतदान किया।

विज्ञापन
CG Nikay Chunav: BJP leaders cast their vote with their families, also appealed to the public to vote
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं ने सपरिवार मतदान किया है। प्रत्याशी समेत विधायक, मंत्री सभी ने मतदान किया है। रायपुर नगर निगम की भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी ने सपरिवार मतदान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव-2025 के तहत बाल मंदिर, रायगढ़ मतदान केंद्र क्रमांक 62 में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने सपरिवार मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव परिवार संग पहुंचे मतदान केंद्र, आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर मतदान किया। 

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने  सह परिवार मतदान किया। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने और विकास के लिए मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव-2025 के तहत रायगढ़ नगर निगम के भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने सपरिवार शासकीय प्राथमिक शाला सोनूमुड़ा में मतदान किया।

नगरीय निकाय चुनाव-2025 के तहत बिलासपुर नगर निगम के भाजपा के महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने सपरिवार शंकर नगर, उच्च माध्यमिक शाला, बूथ नं. 05 में मतदान किया।

नगरीय निकाय चुनाव-2025 के तहत जगदलपुर नगर निगम के भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डेय ने सपरिवार मतदान किया।

नगरीय निकाय चुनाव संयोजक भूपेंद्र सव्वनी ने सपरिवार मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed