फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nikay Chunav BJP captured all the municipal corporations Minal Chaubey created history from Raipur

CG Nikay Chunav: सभी नगर निगमों पर BJP का कब्जा, रायपुर से मीनल चौबे ने रचा इतिहास, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Sat, 15 Feb 2025 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 05:32 PM IST
सार

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: नगरीय निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगमों पर बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की करारी हार हुई है।

विज्ञापन
CG Nikay Chunav BJP captured all the municipal corporations Minal Chaubey created history from Raipur
रायपुर मेयर प्रत्याशी मिलन चौबे 1 लाख से अधिक वोटों से जीतीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: नगरीय निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगमों पर बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की करारी हार हुई है। सभी निगमों पर अब बीजेपी का कब्जा हो गया है। रायपुर से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने डेढ़ लाख से भी ज्यादा मतों से विजयी हुई हैं। वो अब तक नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। तीन बार की पार्षद रहीं हैं। वहीं, कोरबा नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत जीत गई हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नगर निगमों नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी एक बार फिर अपना परचम लहराने में कामयाब हुई। लोकल बॉडी चुनाव में भी कांग्रेस का विधानसभा चुनाव की तरह सूपड़ा साफ हो गया है। चुनावी नतीजों से साफ है कि बीजेपी ने प्रदेश में हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बना ली है, लेकिन विष्णु देव साय की नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी चुनाव हार गई है। अगर इसे छोड़ दें तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर प्रदेश की जनता फिर से भरोसा जताया है।छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया है।  


सीएम के क्षेत्र कुनकुरी से जीती कांग्रेस
सीएम विष्णुदेव साय की नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत हासिल कर बीजेपी को चौंका दिया। यहां से कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनयशील गुप्ता चुनाव जीते हैं। उन्होंने 81 वोटों से जीत दर्ज की है। 


 
विज्ञापन

रायपुर बीजेपी महापौर प्रत्याशी ने रचा इतिहास
रायपुर नगर निकाय से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने इतिहास रच दिया है। मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। उन्हें कुल 315835 वोट मिले हैं। मीनल चौबे ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

70 में 60 वार्डों पर बीजेपी का कब्जा

रायपुर के 70 वार्डों में से 60 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया है। वहीं सात वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। रायपुर के तीन वार्डों में निर्दलीय चुनाव जीते हैं। 
 

कांग्रेस का नहीं खुला खाता

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने सभी 10 सीटें जीत ली हैं जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। बीजेपी ने रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा में मेयर का चुनाव जीत लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed