फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra from Raigarh today, see here schedule

रायगढ़ पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा: स्वागत को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह, बजे ढोल-नगाड़े

Sun, 11 Feb 2024 12:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 12:40 PM IST
सार

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra 2024: दो दिनों से रुकी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से रवाना होगी। शहर के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए यात्रा रवाना होंगी।

विज्ञापन
CG News: Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra from Raigarh today, see here schedule
रायगढ़ पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra 2024: दो दिनों से रुकी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंच चुकी है। यहां के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए यात्रा रवाना होगी। दोपहर साढ़े 12 बजे राहुल गांधी रायगढ़ पहुंचे। जिंदल एयरपोर्ट पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गांधी प्रतिमा पर पूजा-अर्चना करने के बाद पदयात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए प्रदेश के सीनियर कांग्रेस नेता रायगढ़ में मौजूद हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन





शहर के हर चौक-चौराहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी से मिलने भारी तादात में पिछले 3 घंटे से अधिक समय तक सड़को किनारे मौजूद हैं। ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत कर रहे हैं। इससे पूर्व रायपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ी में गीत भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रा में वर्चस्व की लड़ाई, दीवार से पूर्व सीएम भूपेश का नााम मिटाकर पूर्व मंत्री का लिखा नाम 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। रेंगालपाली सभा स्थल के आस-पास दीवारों पर लिखे नारों को लेकर समर्थक आपस में भिड़ गए। कई दीवारों पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी नाम मिटाकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल का नाम लिख दिया गया। नाम लिखने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लोकसभा चुनाव के माहौल आपसी गुटबाजी पार्टी पर भारी पड़ सकती है। 




जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
11 फरवरी को रात्रि विश्राम भैसमा के शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा। इसके बाद 12 फरवरी को जिला कोरबा के सीतामढ़ी चौक कोरबा से पदयात्रा शुरू होगी। शिवनगर थाना तारा के पास जिला सुरजपुर में रात्रि विश्राम होगा। 13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा शुरू होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी। 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज देंगे। रायगढ़ खरसिया, सक्ती, कोरबा से लेकर अंबिकापुर, रामानुजगंज तक ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेतागण यात्रा की तैयारियो को स्वंय निगरानी कर रहे हैं। पूरे मार्ग में अलग-अलग पदाधिकारियो को जिम्मेदारियां दी गयी है।



छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक 7 जिलों से होकर गुजरेगी 536 किलोमीटर यात्रा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं। 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी और 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पैदल चलेंगे। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली आदि मुद्दों को इस यात्रा के जरिए उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed