फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Central government sent an amount of 4,761 crores to Chhattisgarh

CG News: केंद्र सरकार ने भेजी छत्तीसगढ़ को 4,761 करोड़ की राशि,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी का जताया आभार

Wed, 12 Jun 2024 01:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 12 Jun 2024 01:24 PM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को 4,761 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

विज्ञापन
CG News: Central government sent an amount of 4,761 crores to Chhattisgarh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को 4,761 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ से अटूट नाता है। उन्होंने अब तक प्रदेश को लगभग चार लाख करोड़ रुपए प्रदान की है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ को वर्ष 2024-2025 से संबधित 4761.30 करोड़ रुपए की संपूर्ण राशि हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण के प्रति पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से आभार व्यक्त किया है। किरण सिंह देव ने कहा कि केंद्र से प्राप्त यह राशि छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के भाजपा के संकल्प की पूर्ति के प्रयासों को गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का परिचय देते रहे हैं। इससे पहले मोदी ने पिछले 10 सालों में लगभग चार लाख करोड़ रुपए  की राशि छत्तीसगढ़ को केंद्र की ओर से प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तेजी के साथ अपने संकल्पों और मोदी की गारंटी पर काम करके अभूतपूर्व जन विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ को लगातार महत्व दे रहे हैं। अब केंद्र सरकार के सहयोग से न केवल विकास की गति तेज होगी, बल्कि हर स्तर पर सुशासन की स्थापना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed