{"_id":"691d81db1bdefdc9dc095ccd","slug":"cg-naxalite-news-top-naxalite-leader-devji-killed-50-naxalites-including-area-commander-lakhma-arrested-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Naxalite News: मारा गया नक्सलियों का टॉप लीडर देवजी! इधर एरिया कमांडर लखमा समेत 50 नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Naxalite News: मारा गया नक्सलियों का टॉप लीडर देवजी! इधर एरिया कमांडर लखमा समेत 50 नक्सली गिरफ्तार
Wed, 19 Nov 2025 02:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:07 PM IST
सार
CG Naxalite News: पिछले दिनों खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद आज बुधवार को नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Naxalite News: पिछले दिनों खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद आज बुधवार को नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर है। चर्चा है कि छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मारेडुमिल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे गये हैं। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल सातों नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। मौके से दो एके-47 सहित आठ हथियार बरामद किए हैं। बताया जाता है कि फोर्स ने 18 नवंबर को जिस जगह मुठभेड़ में हिडमा को ढेर किया था, उसी जगह पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में खूंखार नक्सली देवजी भी मारा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। दूसरी ओर 50 नक्सली भी गिरफ्तार किये गये हैं। इनमें नक्सलियों का जगरगुंडा एरिया कमेटी प्रमुख नक्सली कमांडर लखमा भी शामिल है।
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मारेडुमिल्ली के जंगलों में बुधवार की सुबह छह बजे से मुठभेड़ जारी है। आंध्रप्रदेश की ग्रेहाउंड्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। चार पुरुष नक्सली और तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं।
इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि
फिलहाल, जिन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, उनमें नक्सली मेटरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर, सीता, ज्योति और कई अन्य बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा बलों का सर्चिग ऑपरेशन जारी है। मौके से कई महत्वपूर्ण सामग्री, हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। बता दें कि मंगलवार को इसी क्षेत्र में फोर्स ने एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली हिड़मा को उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों ढेर किया था।
विज्ञापन
तीन एसजेडसीएम समेत 50 नक्सली गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों के जगरगुंडा, केरलापाल एरिया कमेटी समेत कई सक्रिय नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। नक्सली मदन्ना उर्फ जग्गु दादा को भी फोर्स ने दबोचा है। बस्तर इलाके में चर्चित एरिया कमांडर सोड़ी मनीला भी गिरफ्तार हुई है। बताया जाता है कि तीन एसजेडसीएम समेत 50 नक्सलियों को आंध्र प्रदेश पुलिस ने अरेस्ट किया है। पिछले दो दिनों में नक्सल संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।
इधर राजनांदगांव में एक जवान की शहादत
दूसरी ओर राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाने के कौहापानी के पास जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान एक जवान आशीष शर्मा शहादत को प्राप्त हो गये। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हो गये। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की संयुक्त सर्चिंग पार्टी सुबह सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फोर्स पर हमला कर दिया। फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से कई घंटे तक गोलीबारी चलती रही और एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ लाया गया, जहां उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। फिलहाल, फोर्स का गश्त अभियान जारी है।
सरकार ससम्मान पुनर्वास के लिए तैयार: डिप्टी सीएम विजय
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने चर्चा में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और परिणाम भी मिल रहे हैं। हमने एक बार फिर अपील की है कि जिनको मुख्यधारा में वापस आना है, वो पुनर्वास करें। सरकार ससम्मान पुनर्वास के लिए तैयार है।

चर्चा है कि छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव
देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे गये हैं। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल 4 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। बाकी की भी शिनाख्ती जारी है। दूसरी ओर 50 नक्सली भी गिरफ्तार किये गये हैं। इनमें नक्सलियों का जगरगुंडा एरिया कमेटी प्रमुख नक्सली कमांडर लखमा भी शामिल है।