फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Former state Congress in-charge sent notice to 11 BJP leaders; Selja warned of legal action

CG: पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बीजेपी के 11 नेताओं को भेजा नोटिस; सैलजा ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Tue, 21 May 2024 01:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 21 May 2024 01:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा के 11 नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। सैलजा ने दो दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने को कहा है, नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
CG: Former state Congress in-charge sent notice to 11 BJP leaders; Selja warned of legal action
पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा के 11 नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। सैलजा ने दो दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने को कहा है, नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वर्तमान में कुमारी सैलजा हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी हैं। जिन नेताओं ने आरोप लगाए थे। उन्हें बीजेपी ने सिरसा लोकसभा चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के वकील ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व महापौर वाणी राव, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता रावटे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व प्रदेश ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, उषा पटेल, आलोक पांडेय, अजय बंसल और अरुण सिंह नोटिस भेजा है। नोटिस के बाद भाजपा नेताओं ने भी पलटवार करते हुए कहा कि नोटिस से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


सिरसा में पूर्व विधायक और बीजेपी नेताओं से मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सैलजा के ऊपर कई आरोप लगाए थे। कोयला और शराब घोटाले का सरंक्षण देने का आरोप, विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण के मामले में पैसे लेने का आरोप लगाए थे। बीजेपी नेताओं से आरोप लगाया था कि कुमारी सैलजा ने सिर्फ पैसा देने वाले लोगों को टिकट बांटी थी। नेताओं ने कहा कि सिरसा में आने का मकसद केवल यही था कि मतदाताओं को सैलजा के बारे में जानकारी मिल सके कि किस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed