{"_id":"654dced3ce3b87e67e0bdad4","slug":"cg-elections-2023-cm-bhupesh-baghel-visits-6-assembly-constituencies-on-today-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election: सीएम भूपेश 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election: सीएम भूपेश 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Fri, 10 Nov 2023 12:04 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:04 PM IST
सार
CG Election 2023: सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशी के समर्थन में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभा समेत रोड शो भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहला चरण पूरा हो चुका है। वहीं अब 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशी के समर्थन में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभा समेत रोड शो भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
जानें सीएम भूपेश का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सीएम भूपेश बघेल सुबह 11:30 बजे रायपुर से कसडोल के लिए रवाना हुए। वो कसडोल में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे बिलाईगढ़ विधानसभा पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे बलौदाबाजार विधानसभा में प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं बलौदाबाजार के सिमगा में आमसभा को शाम 4 बजे संबोधित करेंगे। इन सभाओं के बाद सीएम बघेल शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 5:10 बजे रायपुर उत्तर में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रायपुर पश्चिम में शाम 6 बजे आमसभा करेंगे। फिर मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे सीएम निवास वापस लौटेंगे।
विज्ञापन