फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 AAP is making its place in fight between Congress and BJP balod

CG Election: कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई में 'आप' बना रही अपना रास्ता, जसवंत सिन्हा बोले- जनता बदलाव चाहती है

Thu, 02 Nov 2023 01:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Nov 2023 01:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसवंत सिन्हा ने कहा कि गुण्डरदेही में पिछले 40 वर्षों का इतिहास है कि हर बार यहां पर विधायकों को बदल दिया जाता है। 

विज्ञापन
CG Election 2023 AAP is making its place in fight between Congress and BJP balod
आप प्रत्याशी जसवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में इन दोनों सभी प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा नेता वीरेंद्र साहू तीन अलग-अलग ब्लॉकों में बड़ी-बड़ी जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क सभा के दौरान उन्होंने वर्तमान विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'केंद्र की योजनाओं को लेकर यहां पर कुंवर सिंह निषाद वाहवाही ही लूट रहे हैं और हमें तो यह जानकारी मिल रही है कि गांव-गांव से विधायक को भगाया भी जा रहा है। यहां की जनता अब पूरी तरह बदलाव की मूड में है।'

विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा की इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी भी चुपके से विधानसभा में अपनी जगह बनाने में कामयाब दिख रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसवंत सिन्हा ने कहा कि 'हम केवल अरविंद केजरीवाल की नो गारंटी को लेकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार शामिल है। यह सब मूलभूत सुविधाएं ही जनता को विकास के शिखर पर पहुंचाती हैं। जब हम लोगों के बीच जा रहे हैं तो उनका जन समर्थन मिल रहा है और यहां की जनता जागरुक है। यहां पर हर बार विधायकों को बदल दिया जाता है। इस बार भी जनता बदलाव के मूड में है।
विज्ञापन


विकास कार्यों का पड़ा सूखा
वीरेंद्र साहू ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में विकास कार्यों का सूखा पड़ा हुआ है। हम जब गांव-गांव जा रहे हैं तो देख रहे हैं कि सरपंच काफी परेशान हैं। कमीशन दे-देकर सरपंचों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। विधानसभा में अब बदलाव की उम्मीद लेकर लोग आशा भरी निगाहों से भारतीय जनता पार्टी की ओर देख रहे हैं और हमें विश्वास है कि इस बार जनता को न्याय जरूर मिलेगा। इस बार भ्रष्टाचारी विधायक को लोग बदल कर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता जागरूक, बदलाव होगा
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसवंत सिन्हा ने कहा कि 'गुण्डरदेही में पिछले 40 वर्षों का इतिहास है कि हर बार यहां पर विधायकों को बदल दिया जाता है। इस बार भी बदलाव की बयान देखने को मिल रही है। जनता का रुझान बदलाव की ओर है और हमने जो दिल्ली और पंजाब में मॉडल जनता के सामने रखा है। मूलभूत सुविधाओं की अनोखे ढंग से आपूर्ति हुई है। इस विकास के मॉडल को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजलीस, पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर सभी को ध्यान में रखते हुए ऐसी गारंटियां बनाई हैं, जो जनता के हित में हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed