फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Crowd of women gathered to take benefit of Mahtari Vandan Yojana, 7.5 lakh forms submitted in 2 days

CG: महतारी वंदन योजना का लाभ लेने महिलाओं की उमड़ी भीड़, 2 दोनों में साढ़े 7 लाख फॉर्म जमा, जानें जिलेवार रिपोर्ट

Wed, 07 Feb 2024 12:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 07 Feb 2024 12:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। फॉर्म भरने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इस योजन को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। प्रदेशभर में बीते दो दिनों सात लाख 77 हजार 905 आवेदन जमा किया गया है।

विज्ञापन
CG: Crowd of women gathered to take benefit of Mahtari Vandan Yojana, 7.5 lakh forms submitted in 2 days
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने महिलाओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। फॉर्म भरने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इस योजन को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। प्रदेशभर में बीते दो दिनों सात लाख 77 हजार 905 आवेदन जमा किया गया है। दूसरे दिन 5 लाख 96 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन जमा किया। अब तक सबसे ज्यादा 61 हजार 994 आवेदन जांजगीर जिले में भरे गए हैं। इसके बाद महासमुंद जिले में 60 हजार 187 और दुर्ग जिले में 56 हजार 826 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेशभर में महतारी वंदन योजना का माहौल है। आवेदन भरने को लेकर सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी हुई है। इस योजना के लाभ को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से सहजता से आवेदन प्राप्त करने और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन के लिए सभी जिलों में कलेक्टरों के निर्देशन में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रक्रिया में अधिक समय न लगे इसके लिए प्रशासन ने पात्रता संबंधी नियमों को बताने और जरूरी दस्तावेज चेक करने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महतारी वंदन योजना के लिए जिलावार प्राप्त आवेदन 

  1. बालोद में 23391
  2. बलौदाबाजार में 8791
  3. बलरामपुर में 15522
  4. बस्तर में 35590
  5. बेमेतरा में 37847
  6. बीजापुर में 2428
  7. बिलासपुर में 37970
  8. दंतेवाड़ा में 14719
  9. धमतरी में 15863
  10. दुर्ग में 56826
  11. गरियाबंद में 21189
  12. जांजगीर में 61994
  13. जशपुर में 5367
  14. कांकेर में 9706
  15. कवर्धा में 30837
  16. कोंडागांव में 27396
  17. कोरबा में 23348
  18. कोरिया में 8447
  19. महासमुंद में 60187
  20. मुंगेली में 16896
  21. नारायणपुर में 926
  22. रायगढ़ में 18828
  23. रायपुर में 43126
  24. राजनांदगांव में 32776
  25. सरगुजा में 12735
  26. सुकमा में 3063
  27. सूरजपुर में 46682
  28. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 24810
  29. सक्ती में 16363
  30. खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई में 8628
  31. मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 4159
  32. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 5743
  33. सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 41392 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed