फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Congress, JCCJ and organizations 300 workers join BJP; Minister Brijmohan welcomed

CG: कांग्रेस, जेसीसीजे समेत कई संगठनों के 300 कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल; मंत्री बृजमोहन ने किया स्वागत

Wed, 17 Apr 2024 06:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Apr 2024 06:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका लगा है। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में खुद को मजबूत पाती है। 

विज्ञापन
CG: Congress, JCCJ  and organizations 300 workers join BJP; Minister Brijmohan welcomed
लोगों ने बीजेपी का थामा दामन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जनसंपर्क के दौरान मंदिर हसौद के खौली गांव में पहुंचे हुए थे। इस दौरान कांग्रेस, जनता जोगी कांग्रेस के पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच समेत विभिन्न संगठनों के 300 से अधिक लोग भाजपा का दामन थमा है। बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें भाजपा में स्वागत किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्हेंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। साथ ही पार्टी की राष्ट्रहित की नीतियों के चलते ही लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और जनता तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, श्याम नारंग, संजय ढीढी, सुनील मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठनेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्पना पवित्र साहू, पंच प्रेमदास बघेल, पंच लालाराम बघेल, मनीष रात्रे, नरेन्द्र बांदे, जीतराम कोशरिया, टिकेशवर कोटरे, सेतकुमार कुर्रे, अनिल सोनवान, भावसिंग बारले, राजकुमार मारली, गजानंद साहु, नराका गायकवाड, वेदप्रकाश साहु, विकास भानिकपुरी, नेतराम, घनश्याम मारको समेत 300 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed