फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Congress Complaint to Election Commission for Minister Netam provided food and served cannabis

CG: कांग्रेस बोली- मंत्री नेताम ने होली मिलन में लोगों को कराया भोज और पिलाई भांग, चुनाव आयोग में की शिकायत

Sat, 30 Mar 2024 11:50 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 11:50 AM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में जमकर शिकवा-शिकायत देखने को मिल रही है। दोनों एक दूसरे की शिकायत और खींचतान में लगी हुई हैं। एक दूसरे के लोकसभा प्रत्याशियों और नेताओं की शिकायत करने से पीछे नहीं हट रही हैं।

विज्ञापन
CG Congress Complaint to Election Commission for Minister Netam provided food and served cannabis
कांग्रेस ने मामले की चुनाव आयोग में की शिकायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में जमकर शिकवा-शिकायत देखने को मिल रही है। दोनों एक दूसरे की शिकायत और खींचतान में लगी हुई हैं। एक दूसरे के लोकसभा प्रत्याशियों और नेताओं की शिकायत करने से पीछे नहीं हट रही हैं। प्रत्याशी पर दबाव बनाने और अयोग्य घोषित कराने के फिराक में लगातार मौके की तलाश में हैं। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम का है। कांग्रेस ने नेताम की ओर से उनके गृहग्राम में होली मिलन कार्यक्रम में लोगों को भोजन कराने और भांग पिलाने के मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इसके अलावा रायपुर मेडिकल कॉलेज हाल में बीजेपी के सम्मेलन को लेकर भी चुनाव आयोग में शिकायत की है। दोनों मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने ज्ञापन में लिखा है कि वर्तमान में पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने गृहग्राम में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में लोगों को भोजन कराया और भांग पिलाई। यह आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। कांग्रेस कमेटी विधि विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ने आदर्श आचार संहिता का मजाक उड़ाया है। बिना किसी डर और भय के आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन


दूसरे शिकायत में कहा कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने 31 मार्च 2024 को पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम रायपुर में बीजेपी का सम्मेलन कराया। शासकीय भवन के ऑडिटोरियम पार्टी का कार्यक्रम कराना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। सम्मेलन कीअनुमति दिया जाना भी आदर्श आचार संहिता का मजाक उड़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, नंदकुमार पटेल, मनोज कुमार सोनकर, सादिक अली, अंकित कुमार मिश्रा, ज्ञानेश्वर यदु, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed