फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJYM Protest Congress office Raipur against National Herald case

नेशनल हेराल्ड: भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव; फूंका राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला

Fri, 18 Apr 2025 08:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 08:57 PM IST
सार

National Herald case: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला मामले में ईडी की ओर से राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेसियों पर पीएमएलए के तहत चार्टशीट दाखिल किये जाने पर छत्तीसगढ़ भाजयुमो ने रायपुर के आरंग स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन
CG BJYM Protest Congress office Raipur against National Herald case
भाजयुमो ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

National Herald case: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला मामले में ईडी की ओर से राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेसियों पर पीएमएलए के तहत चार्टशीट दाखिल किये जाने पर छत्तीसगढ़ भाजयुमो ने रायपुर के आरंग स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। वहीं राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन


Read more:  Raipur: बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म; सीएम साय से मुलाकात के बाद बनी बात
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्ववाहन पर भाजयुमो के रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष फ़नेंद्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में जिला युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ता के साथ आरंग राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। इस मौके पर फनेन्द्र वर्मा ने बताया  कि 750 करोड़ के भ्रष्टाचार घोटाले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को संलिप्त पाया गया है। केंद्र सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने ऐसे सैकड़ों घोटाले किये हैं, जिसमें हर एक घोटाले में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी संलिप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Read more: 'पर्यायवाची की तरह है करप्शन और कांग्रेस': नेशनल हेराल्ड मामले में सीएम साय ने कहा- इलाज कराये गांधी परिवार

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक भ्रष्टाचारी नेताओं से संलिप्त पार्टी है, जिसका पर्दाफाश हो चूका है इसलिए जनता इनको सभी जगह नकार चुकी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, गोपाल वर्मा एवं राजा तम्बोली, दिनेश चंद्राकर, सुनील नेभवानी, राकेश सोनकर,ज्ञान प्रकाश चंद्राकर,मुकुंद मेश्राम, गौरव शर्मा, गजेंद्र यादव,वेद प्रकाश देवांगन, महेश यदु, मुकेश वर्मा, दिलराज छाबड़ा, गोयल भट्ट, कान्हा गोस्वामी, लौटन गिलहरे, मुकेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष मुरली साहू, उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, लुकेश साहू, पिंटू साहू , हरिशंकर वर्मा, चंद्रकांत वर्मा,विनोद साहू, खुलेश साहू, यशपाल लोधी, प्रफुल साहू, सागर साहू, एवं सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed