फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP marathon meeting tomorrow; Shiv Prakash took a meeting in Raipur

CG: बीजेपी की मैराथन बैठक कल; राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश पदाधिकारियों-जनप्रतिनिधियों की लेंगे बैठक

Tue, 08 Apr 2025 04:50 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 04:50 PM IST
सार

CG BJP marathon meeting : बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश नौ अप्रैल को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मैराथन बैठक लेंगे।

विज्ञापन
CG BJP marathon meeting tomorrow; Shiv Prakash took a meeting in Raipur
बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG BJP marathon meeting : बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश नौ अप्रैल को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मैराथन बैठक लेंगे। वे भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने बताया कि शिवप्रकाश 9 अप्रैल को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। फिर दोपहर 3 से 4.30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन


चर्चा है कि इन मैराथन बैठकों के बाद मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है। नये मंत्रियों के नामों का ऐलान कभी भी हो सकता है। दो से तीन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, नाम फाइनल कर लिये गये हैं। केवल घोषणा होनी बाकी है। लोकसभा चुनाव, उप चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, मंडल, आयोग के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की वजह से ये घोषणा अब तक टलती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





बन सकते हैं दो या तीन नए मंत्री 
इस बात की चर्चा है कि दो या तीन नए मंत्री बनाये जा सकते हैं। इनमें रायपुर से रमन कैबिनेट में तीन बार मंत्री रह चुके विधायक राजेश मूणत, विधायक अजय चंद्राकर और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के नाम आगे चल रहे हैं। वहीं बिलासपुर से तीन बार मंत्री रह चुके अमर अग्रवाल का नाम भी चर्चा में है। इसके साथ ही दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव भी रेस में हैं। इन नामों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रवास के दौरान भी उनसे बातचीत की जा चुकी है। ऐसे में जल्द ही साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

हरियाणा की तर्ज पर हो सकता है साय कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आ रहे हैं। जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं। नियम के तहत 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।

क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के आधार पर हो सकता है विस्तार
साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। सबसे ज्यादा सरगुजा संभाग से मंत्री हैं। रायपुर दुर्ग और बस्तर संभाग से मात्र एक-एक मंत्री हैं। इसलिए रायपुर से संभाग से राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा और अजय चंद्राकर का नाम चर्चा में है। बिलासपुर से रमन सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके अमर अग्रवाल का नाम भी सूची में है। इसके अलावा यादव समाज को प्रतिनिधित्व देने दुर्ग से गजेंद्र यादव  के नाम की चर्चा है। 


बता दें कि साय कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री थे, लेकिन लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री साय समेत 11 मंत्री ही काम कर रहे हैं। 

ये हैं संभावित नाम
  • बिलासपुर संभाग से अमर अग्रवाल
  • रायपुर संभाग से राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा और अजय चंद्राकर
  • दुर्ग संभाग से गजेंद्र यादव

Read More: CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- छत्तीसगढ़ से जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह का संकल्प होगा पूरा


वर्तमान साय कैबिनेट 
  1. विष्णुदेव साय-मुख्यमंत्री
  2. अरुण साव-उप मुख्यमंत्री
  3. विजय शर्मा-उप मुख्यमंत्री
  4. ओपी चौधरी-वित्त मंत्री
  5. मंत्री केदार कश्यप-वन मंत्री
  6. दयाल दास बघेल-खाद्य मंत्री
  7. टंकराम वर्मा-खेल मंत्री
  8. लखनलाल देवांगन-उद्योग मंत्री
  9. श्याम बिहारी जायसवाल-स्वास्थ्य मंत्री 
  10. रामविचार नेताम-आदिम जाति कल्याण मंत्री
  11. लक्ष्मी राजवाड़े- महिला बाल विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed