फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: After Joint Director and District Education, now block level officers will get state level training

CG News: संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा के बाद अब ब्लॉक स्तर के अधिकारियों का होगा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

Sat, 18 May 2024 04:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 May 2024 04:33 PM IST
सार

अब ब्लॉक स्तर के अधिकारियों का भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम कानून की जानकारी रहने पर ही सही निर्णय लिया जा सकता है। इससे काम तेजी से होगा और प्रगति दिखाई देगी। 

विज्ञापन
CG: After Joint Director and District Education, now block level officers will get state level training
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में संभाग और जिले के अधिकारियों के पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सत्र समापन पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संभाग और जिले के अधिकारियों का प्रशिक्षण आवश्यक है। अब ब्लॉक स्तर के अधिकारियों का भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम कानून की जानकारी रहने पर ही सही निर्णय लिया जा सकता है। इससे काम तेजी से होगा और प्रगति दिखाई देगी। 
विज्ञापन


सचिव परदेशी ने कहा अधिकारियों को यह जानना भी आवश्यक है कि कौन किस कार्यों के लिए सक्षम हैं। अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दी गई। शक्तियों के अनुसार हमें निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया का अब अध्ययन करने की आवश्यकता है। स्कूल शिक्षा सचिव ने कहा कि बच्चों को रचनात्मक अवसर देने के लिए ज्यादा से ज्यादा समर कैंप का आयोजन किया जाए। अब हम बच्चों और शिक्षकों के लिए त्वरित उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पांच दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त कर कुशल प्रशिक्षक बन गए हैं। अब विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अपने स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
संचालक लोक शिक्षण दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग बेहतर तरीके से करेंगे। अब शत प्रतिशत योजनाओं को गति देने में आसानी होगी संभाग और जिले के शिक्षा अधिकारियों पांच दिन में रिफ्रेश होकर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर टीसी महावर ने कहा कि विभाग की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन में रहकर नियमों का पालन किए जाने की अपेक्षा करते हुए कार्यालय की प्रबंधन क्षमता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का सुझाव दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed