फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: 10th-12th students are becoming stress free regarding board results

CG: बोर्ड रिजल्ट को लेकर 10वीं-12वीं के विद्यार्थी हो रहे तनाव मुक्त; छात्रों के सवालों का कांउसलर कर रहे हल

Fri, 03 May 2024 12:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 03 May 2024 12:03 PM IST
सार

वार्षिक परीक्षा परिणाम के पहले विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से तनाव पैदा होता है। इस तनाव से फ्री रहने के लिए माशिमं ने हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है।

विज्ञापन
CG: 10th-12th students are becoming stress free regarding board results
कांउसलर विद्यार्थियों से कर रहे बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की पहल से 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम से छात्र-छात्राएं तनाव मुक्त हो रहे हैं। माशिमं की ओर से जारी हेल्पलाइन से छात्र-छात्राओं और उनके परिजन सीधे कैरियर कांउसलर से चर्चा कर पा रहे हैं। कांउसलर रिजल्ट से संबंधित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। हेल्पलाइन एक मई से जारी हो चुका है।
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षा परिणाम के पहले विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से तनाव पैदा होता है। इस तनाव से फ्री रहने के लिए माशिमं ने हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। इस टोल फ्री नंबर से विद्यार्थी और उनके अभिभावक संबंधित विषय और कैरियर चयन संबंधी मार्ग दर्शन ले सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर सुबह साढ़े 10 से शाम पांच बजे तक परीक्षा परिणाम और कैरियर संबंधित सवाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बीते दिनों मनोवैज्ञानिक और कैरियर कांउसलर डॉ. वर्षा वरवंडकर कालिंग समय पर परीक्षार्थियों और अभिभावको में परीक्षा परिणाम से पहले उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों और समस्याओं का तुरंत निराकरण किया गया। मंडल की अध्यक्ष और सचिव ने हेल्पलाइन का निरिक्षण किया साथ ही बहुमूल्य सुझाव भी दिये। मंडल के हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर एक तारीख को लगभग 30 फोन कॉल आये। सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला, राजेन्द्र दुबे और मनीषी सिंह ने विद्यार्थियों और पालकों को उचित मार्गदर्शन दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed