फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cement became cheaper by Rs 45 per bag in Chhattisgarh

सीमेंट से लोगों को मिली राहत: छत्तीसगढ़ में 45 रुपये प्रति बैग हुई सस्ती, कंपनियों ने वापस लिया दाम

Wed, 18 Sep 2024 01:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Sep 2024 01:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब लोगों को सीमेंट को लेकर राहत मिल गई है। सीमेंट कंपनियों ने 45 रुपये दाम घटा दिए हैं। बता दें कि सीमेंट कंपनियों ने 50 रुपए दाम बढ़ा दिए थे।

विज्ञापन
Cement became cheaper by Rs 45 per bag in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई सीमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब लोगों को सीमेंट को लेकर राहत मिल गई है। सीमेंट कंपनियों ने 45 रुपये दाम घटा दिए हैं। बता दें कि सीमेंट कंपनियों ने 50 रुपए दाम बढ़ा दिए थे, जिसे लेकर कांग्रेस समेत आम आदमी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध पर उतर गए थे। इसके साथ ही बीजेपी के रायपुर सांसद समेत कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में कंपनियों ने शनिवार को सीमेंट की कीमत 45 रुपये घटाने की घोषणा की। कंपनियों ने तीन सितंबर को सीमेंट की प्रति बोरी की कीमत 50 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी। चौतरफा दबाव के बाद कंपनियों ने दाम वापस ले लिया है। अब रिटेल में सीमेंट 255 से 265 रुपये प्रति बैग बिक रही है।
विज्ञापन


सीमेंट की दाम बढ़ने से रायपुर बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विरोध किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रतिस्पर्धा आयोग को पत्र लिखकर बढ़ी कीमत को वापस लेने की मांग की थी। सांसद अग्रवाल ने पत्र लिखा था कि छत्तीसगढ़ खनिज, लौह, कोयला ऊर्जा संसाधनों से भरपूर है। इसके बावजुद सीमेंट कंपनियों ने तीन सितंबर से कीमतों में एकाएक वृद्धि की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीमेंट कंपनियों ने एक कार्टल बनाकर सीमेंट की कीमतें 50 रुपए प्रति बोरी तक बढ़ा दी हैं, जो कि प्रदेश की जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed