{"_id":"4d34dcd0-5655-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"celebration-on-first-anniversary-of-new-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये जिलों की पहली वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये जिलों की पहली वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 04 Jan 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पिछले साल बने सभी नौ जिलों की पहली वर्षगांठ पर शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम 10 से 24 जनवरी तक अलग-अलग दिन आयोजित किये जायेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह भी कार्यक्रमों में हिस्स लेंगे। वर्षगांठ पर इस आयोजन को भारतीय जनता पार्टी की चुनावी वर्ष में राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश के रूप में माना जा रहा है।
विज्ञापन
वर्षगांठ समारोह की तैयारियों की जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त एन. बैजेन्द कुमार ने वीरवार को समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने आयोजन के प्रचार व प्रसार के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री वर्षगांठ कार्यक्रम में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
निधार्रित कार्यक्रम के अनुसार बालोद में 10 जनवरी, गरियाबंद में 11जनवरी, मुंगेली में 12 जनवरी, बेमेतरा में 13 जनवरी, सुकमा में 16 जनवरी को नये जिलों के प्रथम वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बलरामपुर, मानुजगंज में 17 जनवरी, बलौदाबाजार, भाटापारा में 18 जनवरी, सूरजपुर में 19 जनवरी और कोण्डागांव में 24 जनवरी को आयोजन होगा।