{"_id":"67e4284688939799340bed3d","slug":"cbi-left-former-cm-bhupesh-baghel-residence-after-raid-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 14 घंटे की छापेमारी के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास से रवाना हुई सीबीआई, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 14 घंटे की छापेमारी के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास से रवाना हुई सीबीआई, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
Wed, 26 Mar 2025 09:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Mar 2025 09:46 PM IST
सार
सीबीआई की टीम 14 घंटे की छापेमारी के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास से रवाना हुई। आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हैं। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में उनके आवास पर सीबीआई की छापेमारी चल रही थी। सीबीआई की टीम 14 घंटे बाद उनके आवास से रवाना हुई।
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हैं। महादेव बेटिंग एप से जुड़े मामले में उनके आवास पर सीबीआई की छापेमारी चल रही थी। सीबीआई की टीम 14 घंटे बाद उनके आवास से रवाना हुई।
सीबीआई ने बुधवार को महादेव सट्टा एप मामले में रायपुर, दुर्ग-भिलाई समेत 60 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर आवास और रायपुर स्थित सरकारी बंगले पर दबिश दी। वहीं, उनके राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा, उनके दो ओएसडी, उनकी उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित आवास, भिलाई में केपीएस स्कूल के संचालक निशांत त्रिपाठी, चार आईपीएस अधिकारी सहित पुलिस ऑफिसर्स के घर सीबीआई ने रेड मारी है।
यह भी पढ़ें: CG: 14 घंटे की छापेमारी के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास से रवाना हुई सीबीआई, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
कथित 6 हजार करोड़ के महादेव सट्टा एप घोटाले की जांच
पूर्व में महादेव सट्टा एप के आरोप में गिरफ्तार तीनों भाई क्रमश: पुलिस आरक्षक भीम यादव, सहदेव यादव और अर्जुन यादव के घर पर भी सीबीआई ने छापा मारा है। इससे पहले ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुम नगर आवास पर छापेमारी की थी। दबिश कथित 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव एप घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Bhilai, Durg: A huge number of supporters gather outside the residence of former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel.
विज्ञापन
CBI raids were underway at the residence in a case related to the Mahadev betting app. The CBI team left from his residence after 14 hours. pic.twitter.com/4FuQ1ee50uविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 26, 2025