{"_id":"6645dc4f6c6fa9c855036ec5","slug":"cashier-embezzled-lakhs-from-his-own-company-in-raipur-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में कैशियर ने खुद की कंपनी से किया लाखों का गबन: हिसाब-किताब में गड़बड़ी कर 2 सालों से था फरार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में कैशियर ने खुद की कंपनी से किया लाखों का गबन: हिसाब-किताब में गड़बड़ी कर 2 सालों से था फरार, गिरफ्तार
Thu, 16 May 2024 03:44 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 16 May 2024 03:44 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में एक कैशियर ने खुद के कंपनी को चुना लगाकर दो सालों से फरार था। दवाई कंपनी के कैशियर ने पहले कंपनी की हिसाब-किताब में गड़बड़ी की, इसके बाद लाखों रुपये का गबन का फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में एक कैशियर ने खुद के कंपनी को चुना लगाकर दो सालों से फरार था। दवाई कंपनी के कैशियर ने पहले कंपनी की हिसाब-किताब में गड़बड़ी की, इसके बाद लाखों रुपये का गबन का फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रार्थी अंकुर कांत सिंघल ने साल 2022 में थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसने रिपोर्ट में बताया था कि पंडरी बस स्टैंड स्थित सिस्टम टू साल्युशन प्रालि (हेल्थ पोटली) में चीफ आपरेटिंग आफिसर के पद पर काम करता है। कंपनी दवाईयों की डिलिवरी का काम करती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी में जुलाई 2021 से केशियर के पद पर दिलीप चौहान काम करता था। दिलीप ने 18 फरवरी 2022 से बिना बताये काम पर नहीं आ रहा था। साथ ही मोबाइल बंद कर दिया था। किराये के मकान पर भी नहीं रहता था। आरोपी गड़बड़ी कर दो सालों से फरार था।
विज्ञापन
कैशियर दिलीप चौहान ने एक फरवरी 2022 से 18 फरवरी 2022 के मध्य लाखों रुपये के हिसाब-किताब में गडबडी की है। साथ ही गड़बड़ी की राशियों को गबन कर लिया। इस पर आरोपी के खिलाफ थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 94/22 धारा 409 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वहीं दो साल बाद पुलिस ने सारंगढ़ निवासी आरोपी दिलीप चौहान को गिरफ्तार किया है।