फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Case filed against contractor for death of laborer during installation of electric pole in Jagdalpur

Jagdalpur : ठेकेदार की लापरवाही से गई थी मजदूर की जान, जांच के बाद मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Jul 2023 02:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jul 2023 02:07 PM IST
सार

जगदलपुर जिले में बिजली पोल लगाने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। मामले में जांच के बाद पुलिस ने पेटी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Case filed against contractor for death of laborer during installation of electric pole in Jagdalpur
मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परपा थाना क्षेत्र के साडगुड बिजली विभाग के सबस्टेशन से नेतानार गांव में बन रहे बिजली विभाग के सबस्टेशन तक बिजली पोल गाड़ने और तार लगाने का काम कराया जा रहा था। मजदूरों को भारी पोल लगाने के लिए लगाया गया था, लेकिन इस दौरान हुई लापरवाही से एक मजदूर की मौत हो गई। मामले में जांच होने के बाद 21 जुलाई को पेटी ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने  मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


परपा थाना पुलिस ने बताया कि वंदना कंस्ट्रक्शन ने विद्युत विभाग से काम लिया था। वंदना कंस्ट्रक्शन ने पेटी ठेकेदार अशोक देव ताती को इस काम का ठेका दिया था, जिसका एग्रीमेंट कराया गया था। अशोक देव ताती के द्वारा साडगुड बिजली विभाग के सबस्टेशन से ग्राम नेतानार तक बिजली पोल गाड़ने एवं पोल में तार लगाने का कार्य कराया जा रहा था। साडगुड, नेतानार और आसपास गांवों के मजदूर काम में लगाये गये थे।
विज्ञापन


27 मई को बड़ेबोदल गांव में बिजली का पोल लगाने का काम चल रहा था, जिसमें सोनसाय नाग, मनीराम नाग, लैखन नाग, धनीराम नाग, करन नाग, लखमु नाग और अन्य 10 से 12 मजदूर काम रहे थे। शाम लोहे का पोल जमीन में गाड़ने के लिए मजदूरों के द्वारा जमीन से रस्सी बांधकर उठाया जा रहा था। पोल उठाने के दौरान मजदूर कम थे और वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान लखमु उसके नीचे दबकर बेहोश हो गया। वहां मौजूद लोग खंभे के नीचे से निकालकर उसे महारानी अस्पताल ले गये, जहां डाक्टर ने लखमू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी पाया गया कि पेटी ठेकेदार अशोक देव ताती के द्वारा भारी बिजली का पोल उठाने के लिये क्रेन या अन्य मशीन का उपयोग नहीं किया गया। मजदूरों को भी हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं दी गईं। लोहे का पोल उठाने के लिये पर्याप्त मजदूरों को भी नहीं लगाया गया था। पेटी ठेकेदार के द्वारा उपेक्षापूर्ण कार्य करने से लखमु नाग की मौत हो गई। इस मामले में परपा थाना पुलिस ने 21 जुलाई पेटी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed