फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   c.d issue is on hype in chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में जोरों पर है सीडी की सियासत

Tue, 30 Jul 2013 02:37 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
c.d issue is on hype in chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में इंदिरा प्रियदर्शिनी सीडी कांड जोर पकड़ता जा रहा है। एक तरफ भाजपा इसे किसी तरह भुला देना चाहती है तो कांग्रेस इस मुद्दे को किसी हालत में हाथ से जाने देना नहीं चाहती।

विज्ञापन


शहर की महापौर किरणमयी नायक ने तो यह भी कोशिश की कि इस सीडी को रायपुर के चौराहों पर दिखाया जाए लेकिन प्रशासन से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली।  

बाद में उन्होंने नुक्कड़ नाटकों के जरिए इस सीडी की बात को लोगों तक पहुंचाने की सोची लेकिन प्रशासन ने उन्हें इस बार भी अनुमति नहीं दी।

हालांकि राजनीतिक प्रदर्शन पर रोक लगाने के दोनों फैसलों ने जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। और महापौर ने सीधे आरोप लगा दिया  है कि प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है।
विज्ञापन


क्या था सीडी में
इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट की सीडी में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह समेत चार अन्य मंत्रियों को करोड़ों रुपए की घूस लेने की बात कही गई है। उसके बाद महापौर किरणमयी नायक ने पर्दाफाश रथ बनाकर उसे चौक चौराहों में घुमाने की अनुमति प्रशासन से मांगी, लेकिन प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस ने भी सीडी कांड की इस राजनीति को गरमाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने की रणनीति अपनाई है। इसी के चलते उसने बाद में नुक्कड़ सभा की अनुमति मांगकर नई चाल चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों में बांटेंगे सीडी- महापौर
महापौर किरणमयी नायक ने कहा कि प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। उसे भाजपा के हितो की अधिक चिंता है। प्रशासन की रोक के बावजूद हमारे हौसले पस्त नहीं हुए हैं। अब शहर के वार्डो में काग्रेंसी पार्षदों के माध्यम से सीडी बंटवाई जाएगी। लोग अपनी घर में इस सीडी को देख सकेंगे। इससे लोगों के सामने सच्चाई आ सकेगी।


महापौर कोर्ट में रखें अपनी बात- भाजपा
भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा है कि महापौर जिन बातों की अनुमति शासन से मांग रही थीं। उसकी भावना पहले देखी जानी चाहिए। उससे शहर में अशांति तो नहीं फैल रही। उन्हें अपनी जो भी बात कहनी है मौका पड़ने पर अदालत से कहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed