फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   brother in law misdeed dead body after killing woman in balrampur

देवर बना दानव: जंगल में भाभी की गला दबाकर कर दी हत्या, ममेरे भाई के साथ मिलकर शव के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 07 Feb 2024 05:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 Feb 2024 05:03 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक महिला की हत्या के बाद शव से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन
brother in law misdeed dead body after killing woman in balrampur
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

राजपुर थाना क्षेत्र के गेउर हरितमा बांसवाडी जंगल में महिला की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का देवर ही आरोपी है। नाबालिग दिव्यांग देवर ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर रस्सी से गला घोटकर महिला की हत्या की थी। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से महिला के शव के साथ दुष्कर्म भी किया।

विज्ञापन


बता दें कि गेउर हरितमा बांसवाडी जंगल में 31 जनवरी को एक महिला की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर महिला की हत्या करना और शव से दुष्कर्म करने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो वारदात वाले दिन उसके मोबाइल पर पति के नाबालिग दिव्यांग भाई और एक दूसरे नंबर से 15 बार कॉल होना पाया गया। 
विज्ञापन


जांच में दूसरा नंबर पति के ममेरे भाई का था। पुलिस ने पति के में ममेरे भाई से कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया की हत्या का मास्टरमाइंड महिला का 17 साल का नाबालिक देवर है। वह दिव्यांग है और आंखों से कम दिखता है, उसी ने योजना बनाकर मुझे शामिल किया। फिर दोनों ने हत्या को अंजाम दिया। इस पर पुलिस ने मृतका के नाबालिक देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने एक बालिक आरोपी को जेल तथा नाबालिक दिव्यांग को बालक सुधार गृह भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed