फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body of woman judge found hanging in Mungeli

मुंगेली जिले में फंदे से लटका मिला महिला न्यायाधीश का शव, आत्महत्या की आशंका

Sun, 15 Nov 2020 05:23 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंगेली
पीटीआई, मुंगेली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 15 Nov 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Body of woman judge found hanging in Mungeli
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में रविवार को एक महिला न्यायाधीश का शव उनके सरकारी आवास पर फंदे से लटका मिला। मामले में फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मुंगेली पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने बताया कि मुंगेली जिला और सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन का शव सुबह यहां करही क्षेत्र में अपने सरकारी आवास में एक कमरे में पंखे से लटका मिला।

विज्ञापन


कुजूर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को जल्दी भोजन करने के बाद, न्यायाधीश ने अपने रसोइये और अन्य कर्मचारियों को घर से जाने के लिए कह दिया था। उन्होंने बताया, जब रसोइया रविवार सुबह वापस आया तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसने खिड़की से देखा तो न्यायाधीश पंखे से लटकी हुई थीं। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। न्यायाधीश के स्टॉफ के अनुसार वह पिछले साल अपने पति की मौत के बाद से अवसाद में थीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं जिनमें से एक दिल्ली में जबकि दूसरा रायपुर में रहता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed