{"_id":"69cfbca2956cff29c201a4ea","slug":"blind-murder-revealed-in-abhanpur-young-man-was-buried-alive-in-a-love-affair-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Crime: प्रेम प्रसंग में युवक को पहले जमकर पीटा, फिर जिंदा दफनाया, ऐसे हुआ अभनपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime: प्रेम प्रसंग में युवक को पहले जमकर पीटा, फिर जिंदा दफनाया, ऐसे हुआ अभनपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
Fri, 03 Apr 2026 06:44 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:44 PM IST
सार
अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी और उसे अधमरी हालत में मुरूम गड्ढे में जिंदा दफन कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी और उसे अधमरी हालत में मुरूम गड्ढे में जिंदा दफन कर दिया गया था।
घटना 21 मार्च की है, जब ग्राम भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में दबा शव मिला था। मौके पर शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें खुलासा हुआ कि युवक को गंभीर चोट पहुंचाने के बाद जिंदा दफन किया गया, जिससे उसकी सांस रुकने से मौत हो गई।
जांच के दौरान मृतक की पहचान माना निवासी 29 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूरे मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी और महिला के बीच प्रेम संबंध था। घटना की रात युवक महिला के घर के पास खड़ा मिला, जिसे लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसे वाहन में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बेरहमी से पीटा।
आरोपियों ने युवक को बेहोश करने के बाद मुरूम खदान में ले जाकर जिंदा दफन कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल वाहन, लकड़ी और अन्य सामान भी जब्त किया है। मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।