{"_id":"644bc22a677b4dc6b900dfd3","slug":"bjym-clashed-with-police-in-kabirdham-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham : सरकार के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल, रोजगार कार्यालय का किया घेराव, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham : सरकार के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल, रोजगार कार्यालय का किया घेराव, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
Fri, 28 Apr 2023 06:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 06:26 PM IST
सार
कबीरधाम में शुक्रवार भाजयुमो का बड़ा प्रदर्शन हुआ। इस दौरान रोजगार कार्यालय का घेराव करने से पहले ही पुलिस ने रोक लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन
भाजयुमो का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शुक्रवार को कवर्धा शहर में भाजयुमो का बड़ा प्रदर्शन हुआ। करीब 100 से अधिक संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता रोजगार कार्यालय का घेराव करने निकले हुए थे। जिन्हें पुलिस ने 300 मीटर पहले रोक लिया। घेराव से पहले जिले के कई बड़े नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।
बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार द्वारा तय किए गए नियम शर्त को साजिश बताया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ कांग्रेस ने धोखेबाजी की है। चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सभी शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रुपए का मासिक भत्ता देने की घोषणा की थी। सत्ता में आने के बाद चार सालों तक सरकार युवाओं से मुंह फेरे रहे। न रोजगार दिया और न बेरोजगारी भत्ता।
लेकिन अब भत्ता दिए जाने से पहले कई ऐसी शर्तें जोड़ दी कि बेरोजगारों को भत्ता मिलना मुश्किल है। यह सभा कवर्धा शहर के वीर सावरकर भवन में हुई। इस सभा में जिले के दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभा को खत्म करने के बाद रोजगार कार्यालय का घेराव करने निकले। पुलिस ने इन लोगों को कलेक्ट्रोरेट रोड में भोजली तालाब के पास बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। शाम करीब 5 बजे नेताओं ने कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी को ज्ञापन सौंपा है।