{"_id":"65c88028eb284157d10c2ddc","slug":"bjp-workers-burnt-effigy-of-congress-leader-rahul-gandhi-in-korba-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी; पुलिस से हुई झूमाझटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी; पुलिस से हुई झूमाझटकी
Sun, 11 Feb 2024 01:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:37 PM IST
सार
कोरबा में पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दीपक जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है। पुतला दहन करते समय भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
वहीं, इस बीच पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने दीपका चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और ओबीसी समाज के ऊपर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर ओबीसी समाज को अपमानित किया है।
विज्ञापन
वहीं, दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि पुतला दहन की सूचना पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं, पुतला दहन करने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया। पुतला दहन के दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने नारेबाजी की। पुतला दहन करते समय भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।
विज्ञापन