फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP wins in seven out of eight urban bodies in Balod

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी, खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस

Sat, 15 Feb 2025 10:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 15 Feb 2025 10:32 PM IST
सार

प्रदेश के बालोद जिले के नगरीय निकाय चुनाव में इतिहास रच दिया है। यहां पर सभी नगरीय निकायों में में भाजपा को जीत मिली है और बालोद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है, जिसे लेकर अब भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
BJP wins in seven out of eight urban bodies in Balod
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ का बलोद जिला वैसे तो कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां पर लगातार 15 वर्षों से तीनों विधायक कांग्रेस के काबिज हैं, लेकिन आज के परिणामों में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा सेंध मारती नजर आई। जिले के आठ नगरी निकायों में सात में भाजपा ने जीत दर्ज की तो वहीं एक नगर पंचायत में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी तो वहीं कई नगर पंचायत में मिथक भी टूटा हुआ नजर आया। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

विज्ञापन


प्रदेश के बालोद जिले के नगरीय निकाय चुनाव में इतिहास रच दिया है। यहां पर सभी नगरीय निकायों में में भाजपा को जीत मिली है और बालोद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है, जिसे लेकर अब भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्र और राज्य सरकार के वादों और दावों के पूरा होना और प्रदेश सरकार की नीतियों ने यहां पर जीत दिलाई है। बात करें बालोद नगर पालिका की तो यहां पर 35 सौ मतों से प्रतिभा चौधरी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। यहां पर विगत 10 वर्षों से कांग्रेस के विकास चोपड़ा अध्यक्ष पद पर बने हुए थे। उन्होंने कहा कि जनता से जो वादे हमने किए हैं उस पर अमल करेंगे।
विज्ञापन


आठ में से सात नगरीय निकायों में भाजपा की जीत
नगर पालिका बालोद – प्रतिभा चौधरी 
नगर पालिका दल्ली राजहरा – तोरण साहू
नगर पंचायत चिखलकसा – कुंती देवांगन
नगर पंचायत डौंडीलोहारा – लाल निवेंद्र सिंह टेकाम
नगर पंचायत डौंडी – मोहंतिन चोरका 
नगर पंचायत गुरुर – प्रदीप साहू
नगर पंचायत गुण्डरदेही – प्रमोद जैन

नगरीय निकाय में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत
नगर पंचायत अर्जुन्दा – प्रणेश जैन

राज परिवार ने रचा इतिहास 
राज परिवार के दो दिग्गजों के जाने के बाद से उनके पुत्र लाल निवेंद्र सिंह के काम में राजभवन का जिम्मा संभाला है और वह नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दावेदारी किए हुए थे। भाजपा ने विश्वास दिखाया टिकट भी दिया और वह अब जीत कर इतिहास रच दिया है। दरअसल उन्हें 27 सो मत नगर पंचायत डोंडिलोहारा में मिला कार्यकर्ताओं में जश्न है। यह एक नए राजनीतिक उदय की शुरुआत कहीं जा रही है, क्योंकि पहले भी टीकम परिवार से दो से तीन विधायक हुए अब नए चेहरे के रूप में कुंवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम सामने आए हैं। इस नगर पंचायत का जिम्मा वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने संभाला था। ये पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया का गृह नगर भी है। यहां कांग्रेस के अनिल जैन को 639 वोट मिले तो भाजपा के कुंवर लाल निवेंद्र को 2731 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह नगर में सेंध मारने कामयाब हुई भाजपा
गुरूर नगर पंचायत ने भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फतेह हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप साहू 124 मतों से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं, विधायक के गृह नगर में सेंध मारने में प्रदीप साहू सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी की जीत है एक एक कार्यकर्ता की जीत है। पूरे कार्यकर्ताओं का साभार व्यक्त करना चाहते हैं। आपको बता दें कि इस चुनाव में पूर्व विधायक वीरेंद साहू और प्रीतम साहू ने पूरी जोर आजमाइश की है। आपको बता दें कि नगर पंचायत गुरूर के 15 में से 11 पार्षद भाजपा के जीतकर आए हैं और जो कांग्रेस से पार्षद जीते, उसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महिमा साहू सहित अन्य तीन शामिल हैं। भाजपा के प्रदीप साहू को 1209 वोट और कांग्रेस के टिकेश्वर साहू को 1085 वोट मिले।

नगर पालिका परिषद बालोद के विजयी पार्षद
वार्ड क्रमांक 1 - पुष्पा ईश्वर साहू निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 2 कमलेश सोनी बीजेपी 
वार्ड क्रमांक 3 किरण चंद्रहास साहू कांग्रेस 
वार्ड क्रमांक 4 प्रीतम यादव बीजेपी
वार्ड क्रमांक 5 कांति तरुण साहू निर्दलीय 
वार्ड क्रमांक 6 सतीश यादव कांग्रेस 
वार्ड क्रमांक 7 सुनील मालेकर कांग्रेस 
वार्ड क्रमांक 8 रीता सोनी कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 9 निर्देश पटेल कांग्रेस 
वार्ड क्रमांक 10  दीपक जैन बीजेपी
वार्ड क्रमांक 11 राजू पटेल बीजेपी
वार्ड क्रमांक 12 सुमित शर्मा कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 13 सुनीता बिल्ला मनहर बीजेपी
वार्ड क्रमांक 14 आशा पटेल बीजेपी 
वार्ड क्रमांक 15 गोकुल ठाकुर बीजेपी 
वार्ड क्रमांक 16 बंटी शर्मा कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 17 गोमती बाई बीजेपी 
वार्ड क्रमांक 18 गिरजेश गुप्ता बीजेपी
वार्ड क्रमांक 19 श्यामा यादव बीजेपी
वार्ड क्रमांक 20 कशिमूद्दीन कल्लू भैया कांग्रेस

प्रमोद जैन ने अपने दम पर जीता नगर
बालोद जिले में गुंदरदही नगर पंचायत का मुकाबला इस बार दिलचस्प रहा। कांग्रेस के केके राजू चंद्राकर और भाजपा के प्रमोद जैन के बीच मुकाबला था कि के राजू के साथ संगठन खड़ा हुआ था। प्रमोद जैन कुछ लोगों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे, क्योंकि जो पूर्व में संगठन में हिस्सेदारी रखने वाले कई चेहरे चुनाव से लापता थे। प्रमोद जैन ने कहीं भी हार नहीं मानी और वह लड़ते रहे और अंतत उन्होंने जीत हासिल की नगर पंचायत के लिए यह विकास का श्रेणी अवसर है, क्योंकि प्रमोद जैन का भी अनुभवी राजनेता माने जाते हैं। प्रमोद जैन को 3170 वोट मिले वहीं केके राजू चंद्राकर को 2970 वोट मिले। 


राजहरा में मीठा 25 सालों का सूखा
बालोद जिले की लोग नगरी दिल्ली राजहरा यहां पर तोरण साहू ने भाजपा को वह जीत दिलाई है, जिसका इंतजार उन्हें 25 वर्षों से था उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी रवि जायसवाल थे। सीधी टक्कर थी पर तोरण साहू ने जीत दर्ज की उन्हें नगर पालिका के इस चुनावी मैदान में लगभग 3 हजार मत से चुनाव जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed