{"_id":"66056a779c13954394008c93","slug":"bjp-vice-president-complains-to-election-commission-against-former-cm-bhupesh-baghel-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: भाजपा उपाध्यक्ष ने पूर्व CM के खिलाफ EC से की शिकायत, कहा- बघेल ने नामांकन जमा करने के लिए जनता को उकसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: भाजपा उपाध्यक्ष ने पूर्व CM के खिलाफ EC से की शिकायत, कहा- बघेल ने नामांकन जमा करने के लिए जनता को उकसाया
Thu, 28 Mar 2024 06:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:34 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भूपेश बघेल ने भड़काऊ भाषण दिया है। साथ ही जनता को नामांकन जमा करने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष ने भारत निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने शिकायत में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन के आमालोरी गांव में 26 मार्च को भड़काऊ भाषण देकर पाटन के लोगों को अधिक से अधिक राजनांदगांव लोकसभा सीट में जाकर नामांकन जमा करने के लिए उकसाया था। यह अनुचित है और आचार संहिता का साफ उल्लघंन है।
विज्ञापन
आपको बता दे कि पाटन के आमालोरी गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन की एक सभा के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईवीएम पर एक बार फिर से सवाल खड़ा किया था। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि राजनांदगांव सीट से 375 से अधिक लोग एक साथ नामांकन भरकर चुनाव लड़ें तो निर्वाचन आयोग को ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराना होगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता का आरोप है कि भूपेश बघेल ने ईवीएम के खिलाफ जनता को भड़काने का काम किया है। उन्होंने 375 से ज्यादा लोगों को नामांकन करने के लिए बयान देकर निर्वाचन आयोग कि स्वच्छ और स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने काम किया है। भूपेश बघेल का ये बयान चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। भाजपा नेता ने शिकायत में लिखा है कि भूपेश बघेल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से बाहर उनके चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन