फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP leader Purandeswari slams Chhattisgarh CM over his govt claims on providing jobs

Chhattisgarh: बेरोजगारी पर भाजपा ने सरकार को घेरा, कहा- CM को श्राप है सच बोलेंगे तो सिर टुकड़ों में बंट जाएगा

Wed, 24 Aug 2022 09:22 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Aug 2022 09:22 PM IST
सार

भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी पुरंदेश्वरी ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार युवाओं से किए गए अपने वादों (2018 के चुनावों के दौरान) को पूरा करने में विफल रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 36 वादे किए थे। कांग्रेस ने अपने हाथों में पवित्र 'गंगाजल' लेकर उन्हें पूरा करने का वादा किया था।

विज्ञापन
BJP leader Purandeswari slams Chhattisgarh CM over his govt claims on providing jobs
भूपेश बघेल और भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी। - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार पर 2018 में सत्ता में आने के बाद से युवाओं को रोजगार देने के झूठे दावे करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राज्य में बेरोजगारी बढ़ने का आरोप लगाया और कहा कि भूपेश बघेल जी को श्राप है कि यदि वह सच बोलेंगे तो उनका सर हजार टुकड़ों में टूट जाएगा, इसलिए वह कभी भी सच नहीं बोलते हैं और हमेशा झूठ बोलते हैं। पुरंदेश्वरी के बयान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी ने कहा कि राज्य सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) राज्य सरकार के खिलाफ 'मेगा' विरोध-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


पुरंदेश्वरी ने कहा, “भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार युवाओं से किए गए अपने वादों (2018 के चुनावों के दौरान) को पूरा करने में विफल रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 36 वादे किए थे। कांग्रेस ने अपने हाथों में पवित्र 'गंगाजल' लेकर उन्हें पूरा करने का वादा किया था।‘‘ गौरतलब है कि 15 साल से सत्ता रहने वाली भाजपा को कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनावों में पछाड़कर शानदार जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरंदेश्वरी ने कहा, “कांग्रेस ने एक लाख युवाओं को रोजगार देने तथा दस लाख युवाओं को 2500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। क्या वह (मुख्यमंत्री) कितने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है, इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करने के लिए तैयार हैं।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने राज्य के प्रत्येक परिवार को रोजगार देने का भी वादा किया था। लेकिन क्या सीएम जवाब देंगे कि कितने परिवारों को नौकरियां दी गईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मै समझ रही हूं कि भूपेश बघेल जी को श्राप है कि यदि वह सच बोलेंगे तब उनका सर हजार टुकड़ों में टूट जाएगा। इसलिए वह कभी भी सच नहीं बोलते हैं, हमेशा झूठ बोलते हैं। अब भी वह युवाओं को लेकर झूठ बोल रहे हैं।’’ जब उनसे उनके बयान के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह झूठ बोलते रहते हैं।

पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास का घेराव करने के लिए विरोध-प्रदर्शन करेंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या प्रदर्शन और घेराव विरोध का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम होने का झूठा दावा करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने दावा किया कि "कांग्रेस ने एक निजी एजेंसी, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी दर सबसे कम है। यदि ऐसा है, तो सरकार द्वारा जारी 400 पदों पर भर्ती के लिए 20,000 आवेदन कैसे प्राप्त हुए। हाल ही में जब भाजयुमो ने राज्य भर में 'बेरोजगारी' कैंप का आयोजन किया, तो उसे बेरोजगार लोगों से 2.80 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

वहीं, भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस ने नारागजी जताई है और कहा है कि इस बयान के लिए वह माफी मांगे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा प्रभारी के बयान से छत्तीसगढ़ में पार्टी की लगातार हो रही हार की बौखलाहट साफ दिखने लगी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके बयानों ने असंवेदनशीलता और अमानवीयता की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है और ऐसे अनिष्ट की कामना छत्तीसगढ़ में अपने दुश्मन के बारे में भी नहीं की जाती। यह आचरण और बयान छत्तीसगढ़ की संस्कृति के खिलाफ है।


सूर्या ने भी छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी बुधवार को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार और माफिया राज को पनपने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समय समाप्त हो गया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास का घेराव और विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में ही करीब 400 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed