फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bjp leader_abuse_dalit woman

भाजपा नेता ने महिला को दी निर्वस्त्र करने की धमकी

Mon, 12 May 2014 03:05 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
bjp leader_abuse_dalit woman

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक भाजपा नेता ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


महिला जेसीबी से मकान ढहाने की रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने आई हुई थी।

थाने में चल रहे इस विवाद में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी के अध्यक्ष पिंटू खन्ना ने जानकारी के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में निर्वस्त्र करने और दोनों हाथ काटने की धमकी दे दी।

हॉकी स्टिक से पिटाई भी

bjp leader_abuse_dalit woman

आरोपी नेता ने थाने में एक मजदूर नेता की हॉकी स्टिक से पिटाई भी कर दी थी।

और इस पूरे मामले में आरोपी नेता के खिलाफ न ही कोई शिकायत दर्ज की जा रही थी न ही कोई कार्यवाही भी नहीं की जा रही। उल्टा थाने में जिस वक्त यह घटना घटी, पुलिस वाले मूकदर्शक बने पूरा तमाशा देखते रहे।

काफी देर बाद स्थानीय विधायक विमल चोपड़ा के हस्तक्षेप के बाद आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में धमकी

bjp leader_abuse_dalit woman

पुलिस के मुताबिक 10 मई की शाम भाजपा शहर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पिंटू खन्ना अपने साथियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर नयापारा स्थित रविदास गार्डन के पास गया।

यहां पर पीड़ित महिला का परिवार 18 साल से रह रहे हैं। महिला के परिवार के पास जमीन का पट्टा न होने के कारण पिंटू खन्ना ने मकान ढहा दिया।

पीड़ित महिला जब थाने पहुंची तो पिंटू खन्ना भी थाने पहुंचा और महिला से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए निर्वस्त्र कर देने और दोनों हाथ कटवा देने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed