फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   woman and her family were beaten after talking about witchcraft In Bilaspur

Bilaspur: जादू टोने की बात कहकर महिला और उसके परिवार को पीटा, जबरन घर में घुसे; मामला दर्ज कर जांच शुरू

Mon, 18 Sep 2023 09:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 09:53 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में टोनही होने का आरोप लगाकर युवकों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दिया है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
woman and her family were beaten after talking about witchcraft In Bilaspur
मस्तुरी पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में टोनही होने का आरोप लगाकर युवकों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दिया है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज करने की तैयारी में है। दरअसल, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में पड़ोसी महिलाओं पर टोना जादू करने का आरोप लगाते हुए महिला के घर घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन


जिसमें घर के कई लोगों को चोंट आई, इसके बाद परिवार के लोगों ने मस्तूरी थाने में पहुंचकर आरोपी युवकों पर टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने कहा कि आरोपी के द्वारा लगातार पीड़ित महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने और घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। बता दें कि समय-समय पर प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इन सबके बावजूद ग्रामीण इलाकों में जागरुकता के कमी के कारण लोग अंधविश्वास कर टोनही जैसे बातों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
बता दें कि बिलासपुर के ही कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव की एक महिला को टोनही कहकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। आरोपी ने महिला के सीने पर वार कर दिया था। जिससे उसे गंभीर चोट आई थी और गंभीर हालत में लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed