{"_id":"649062777b9723158b030315","slug":"vhp-and-bajrang-dal-demand-ban-on-movie-adipurush-will-file-an-fir-in-bilaspur-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आदिपुरुष' पर विवाद: VHP-बजरंग दल बोले- यह हमारी आस्था से खिलवाड़ा, फिल्म टीम पर दर्ज कराएंगे FIR, बैन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आदिपुरुष' पर विवाद: VHP-बजरंग दल बोले- यह हमारी आस्था से खिलवाड़ा, फिल्म टीम पर दर्ज कराएंगे FIR, बैन की मांग
Mon, 19 Jun 2023 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Jun 2023 07:43 PM IST
सार
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ और बिलासपुर सिनेमा घरो के मालिकों से निवेदन किया है कि इस फिल्म को तत्काल दिखाना बंद करें। साथ ही चेतावनी भी दी कि, अन्यथा बजरंग दल इसे चुनौती के रूप में लेगा और बड़ा आन्दोलन करेगा।
विज्ञापन
हिंदू संगठन फिल्म आदिपुरुष की टीम पर दर्ज कराएगी एफआईआर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने की मांग की है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि, भगवान श्रीराम हमारी आस्था का केंद्र हैं। फिल्म में संवाद, पटकथा और चित्रण को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। फिल्म के कुछ संवाद ऐसे हैं जो घोर आपत्तिजनक हैं। यह हमारी आस्था से खिलवाड़ है। संगठनों ने कहा कि, इस फिल्म पर बैन लगे और निर्माता, निर्देशक, लेखक, कलाकार सहित पूरी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। उन्होंने सेंसर बोर्ड के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
फिल्म के संवाद भावनाएं आहत करने वाले
बिलासपुर प्रेस क्लब में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मीडिया से बात की। वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सोनी, प्रांत उपाध्यक्ष ललित मखीजा, बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक सिंह और सहसंयोजक अंकुश सिंह ने बताया कि, आदिपुरुष फ़िल्म रामायण पर आधारित है। रामायण हमारा महाकाव्य है, जिस पर पूरे हिन्दू समाज की आस्था है। कहा कि, हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करने के लिए इस फ़िल्म का निर्माण हुआ है। इस फ़िल्म में ऐसे कई संवाद है, जिससे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरित्रों की वेशभूषा से भी छे़ड़छाड़
हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि, मूवी में हनुमान जी के द्वारा इंद्रजीत को कहा जाता है- कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की। ऐसे बहुत से संवाद है जो आपत्तिजनक है। कहानी में जब माता सीता का अपहरण रावण ने किया, तब यह दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम वहीं पर उपस्थित रहते हैं। उनके द्वारा रावण को रोकने की कोई कोशिश नहीं की जाती है। जबकि वाल्मिक रामायण में ऐसा नहीं है। फिल्म में जो चरित्र हैं उनकी वेशभूषा के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। यह फिल्म हमारी धार्मिक भावना को गहरी ठेस पहुंचाती है।
सिनेमा मालिकों को फिल्म बंद करने की चेतावनी
कहा कि, इस फिल्म को लेकर समाज में बहुत आक्रोश है। हम सभी समाज के लोगों से आग्रह करते है कि इस की फिल्मों को ना देखें और बायकॉट करें। संगठन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ और बिलासपुर सिनेमा घरो के मालिकों से निवेदन किया है कि इस फिल्म को तत्काल दिखाना बंद करें। साथ ही चेतावनी भी दी कि, अन्यथा बजरंग दल इसे चुनौती के रूप में लेगा और बड़ा आन्दोलन करेगा। उन्होंने सरकार से भी इस फिल्म पर तत्काल बैन लगाने का आग्रह किया है। कहा कि शीघ्र विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक, कलाकार और पूरी टीम पर FIR दर्ज कराएगी।