फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   two clinics sealed in Kota area of Bilaspur

झोलाछाप डॉक्टरों पर एक्शन: गलत इलाज से हुई मौत, दो डाक्टरों के क्लीनिक सील; वैध दस्तावेज भी नहीं

Fri, 19 Jul 2024 09:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 09:01 PM IST
सार

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र मे दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लीनिक सील कर दिए गए हैं। गलत इलाज के कारण ही मलेरिया से दो लोगों की मौत हुई। कलेक्टर ने दो क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन
two clinics sealed in Kota area of Bilaspur
दो क्लीनिक सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र मे दो झोलाझाप डाक्टरों की क्लीनिक सील कर दिए गए हैं। गलत इलाज के कारण ही मलेरिया से दो लोगों की मौत हुई। कलेक्टर ने दो क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


कोटा ब्लॉक के टेंगनमाड़ा और करगीकला में संचालित दो झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक सील किये गए हैं। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम आज दोनों क्लीनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कलेक्टर ने कल इलाके के दौरे में अवैध क्लीनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता का क्लिनिक है। यह क्लीनिक धर्मप्रताप पिता विशाल सिंह के मकान में चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक गुप्ता क्लीनिक में नहीं मिले। सरपंच, कोटवार एवं ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव में नहीं हैं। बताया गया कि उनके द्वारा किये गये गलत इलाज के कारण ही मलेरिया से दो लोगों की मौत हुई। इसी प्रकार करगी कला में डॉ. चिरंजित विश्वास के क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके पास इलाज करने का किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।


इसलिए उनका क्लिनिक सील कर दिया गया है।कोटा विकासखण्ड के ग्राम खुटाडीह ,मेलनाडीह में आज मलेरिया जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को मलेरिया एवं डायरिया फैलने के कारण एवं उनके उपचार के साथ ही अपने घर परिवेश को साफ रखने ग्रामीणों को समझाइश एवं प्रेरित किया गया। मैदानी स्तर के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन इस अवसर पर उपस्थित थे। टेंगनमाड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल में भी मलेरिया, डायरिया के लिए बच्चों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed