{"_id":"6a34015c79c7197fb1062fb2","slug":"train-services-will-be-affected-at-janjgir-naila-station-due-to-fourth-line-connectivity-work-in-bilaspur-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर : जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी के चलते ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर : जांजगीर-नैला स्टेशन में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथीलाइन कनेक्टिविटी के चलते ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Thu, 18 Jun 2026 08:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:13 PM IST
सार
बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 तक विभिन्न चरणों में संपादित किया जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं रेल परिवहन क्षमता में वृद्धि के लिए बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का कार्य लगभग ₹2135.34 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत अब तक 180 किलोमीटर से अधिक चौथी रेल लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। परियोजना के पूर्ण होने पर इस महत्वपूर्ण रेलखंड की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम एवं गतिशील होगा। साथ ही, यात्री एवं माल परिवहन को गति मिलने से क्षेत्र के उद्योग, व्यापार एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को बेहतर एवं अधिक सुविधाजनक रेल सेवाओं का भी लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
रद्द होने वाली गाडियां:-
दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी ।
दिनांक 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 21 जून से 02 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी :-
दिनांक 01 जुलाई 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ -
दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी | दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध-
कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी |गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को दिनांक 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी | यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।