फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Tragic accident in Bilaspur Helper killed and three injured after JCB tyre bursts incident captured on CCTV

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: जेसीबी का टायर फटने से हेल्पर की मौत, तीन घायल, CCTV में कैद हुआ मंजर

Fri, 19 Jun 2026 06:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 06:43 PM IST
सार

जेसीबी मशीन के पंचर टायर में हवा भरते समय अचानक जोरदार धमाका होने से 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।

विज्ञापन
Tragic accident in Bilaspur Helper killed and three injured after JCB tyre bursts incident captured on CCTV
जेसीबी का टायर फटने से हेल्पर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन के पंचर टायर में हवा भरते समय अचानक जोरदार धमाका होने से 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।

विज्ञापन


हवा भरते समय हुआ भीषण धमाका
जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन कॉलोनी परिसर में जेसीबी मशीन के पंचर टायर की मरम्मत का काम चल रहा था। पंचर बनाने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टायर फटने के साथ ही वहां मौजूद हेल्पर उमाकांत कौशिक (18 वर्ष) करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया जिसे गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाके इतनी तेज थी कि युवक का जबड़ा भी गंभीर रूप से क्षति हो गया।
विज्ञापन


सीपत का रहने वाला था मृतक
मृतक उमाकांत कौशिक सीपत क्षेत्र का निवासी था और निर्माण स्थल पर हेल्पर के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है फिलहाल पुरे घटना का  CCTV सामने आया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि टायर में अचानक जोरदार धमाका होता है। धमाके के साथ हेल्पर हवा में उछलता दिखाई देता है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed