फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Praveen Togadia on Hindutva Hindu Rashtra and Bhupesh Baghel Govt In Bilaspur

'हिंदू खतरे में': तोगड़िया बोले- रामनवमी पर हमले हो रहे, ईद और मोहर्रम में नहीं होते; राम पर भाया भूपेश का काम

Thu, 04 May 2023 06:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 04 May 2023 06:25 PM IST
सार

मूवी 'द केरल स्टोरी' को लेकर डॉ. तोगड़िया ने कहा कि, हिंदू समाज के लिए ये अलार्म चिंता का विषय है। हमारी बहन, बेटियां लव जिहाद से सुरक्षित नहीं हैं। यह इस फिल्म का संदेश है। इसे लेकर सचेत रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Praveen Togadia on Hindutva Hindu Rashtra and Bhupesh Baghel Govt In Bilaspur
डॉ. प्रवीण तोगड़िया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि, पूरे देश में हिंदुओं का जागरण जबरदस्त हुआ है। फिर भी हिंदू खतरे में है। देश में गौ हत्या, धर्मांतरण और हिंदुओं पर हमला हो रहा है। हम चिंतित हैं कि रामनवमी पर ही हमले क्यों होते हैं, हिंदू ही क्यों मारा जाता है। ईद और मोहर्रम पर हमले कभी नहीं होते। अभी बचे हुए भारत में हिंदुओं को बचाने का संघर्ष चल रहा है। उन्होंने किसानों, गौधन और राम पथ वन गमन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'जिहाद सिखाने वालों पर लगाओ प्रतिबंध': डॉ. तोगड़िया का कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज, कहा- हिंदू इनका भुक्तभोगी
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जो हिंदुओं के लिए काम करे उसकी वाह कहो
बिलासपुर पहुंचे तोगड़िया ने गौ हत्या को लेकर कहा कि, देश में कानून जब तक नहीं होगा, गौ हत्याएं बंद नहीं होंगी। जिस तरह केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाई, उसी तरह गौ हत्या का कानून भी बनाएं। तोगड़िया को भूपेश सरकार का राम पर काम भी भाया। कहा कि, छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जहां राम वन गमन पथ के विकास के लिए काम हुआ। पूरे हिंदुस्तान में किसी राज्य ने ऐसा नहीं किया। कहा कि, जो हिंदुओं के लिए काम करे उसकी वाह-वाह कहो। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग हिंदुओं के लिए काम करने आगे आएंगे। 

बहन-बेटियां लव जिहाद से सुरक्षित नहीं
आने वाली मूवी 'द केरल स्टोरी' को लेकर भी डॉ. तोगड़िया ने बात कही। उन्होंने कहा कि, हिंदू समाज के लिए ये अलार्म चिंता का विषय है। हमारी बहन, बेटियां लव जिहाद से सुरक्षित नहीं हैं। यह इस फिल्म का संदेश है। इसे लेकर सचेत रहने की जरूरत है। कन्हैया का सिर किसने काटा, श्रद्धा के टुकड़े किसने किए, कश्मीर में टारगेट किलिंग कौन कर रहा है। कहा कि, मेरी परिकल्पना में हिंदू राष्ट्र ऐसा हो, जिसमें कोई हिंदू भूखा, बिना रोजगार, बिना डॉक्टर नहीं रहेगा, किसानों को फसल के दाम मिलेंगे। 

कांग्रेस-भाजपा एक-दूसरे से प्यार करने लगी हैं
डॉ. तोगड़िया ने भाजपा के आदिवासी नेता रहे नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश करने को लेकर भी बात कही। कहा कि, आजकल कोई भी कांग्रेस वाला भाजपा में आ जाता है और कोई भी भाजपा वाला कांग्रेस में चले जाता है। अब लगता है दोनों पार्टी एक-दूसरे को प्यार करने लग गई हैं। तोगड़िया ने लव जिहाद पर कहा कि, भाजपा बंधुओं की बेटियों के विवाह भी मुसलमानों से इस दो साल में हुए हैं। तभी भूपेश बघेल को कहने का मौका मिल रहा है। कहा कि, तोगड़िया किनारे पर कभी नहीं था, वह हिंदुओं के दिल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed