{"_id":"6452354c63454aca2a076775","slug":"praveen-togadia-on-bajrang-dal-ban-and-congress-manifesto-in-bhilai-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिहाद सिखाने वालों पर लगाओ प्रतिबंध': डॉ. तोगड़िया का कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज, कहा- हिंदू इनका भुक्तभोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जिहाद सिखाने वालों पर लगाओ प्रतिबंध': डॉ. तोगड़िया का कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज, कहा- हिंदू इनका भुक्तभोगी
Wed, 03 May 2023 03:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 May 2023 03:50 PM IST
सार
डॉ. तोगड़िया ने कहा कि, असम, दिल्ली और पूरे देश में चल रहा है। धर्मांतरण की समस्या एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। इस समस्या से हम चिंतित हैं और हम प्रयास करेंगे कि हिंदुओं का धर्मांतरण ना हो।
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण तोगड़िया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन के वादे के बाद राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। इसे लेकर अब अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, प्रतिबंध लगाना है तो हिंदुस्तान में जिहाद सिखाने वाले मस्जिद, मदरसों में मौलवी पर लगाओ। हिंदू तो जिहाद का भुक्तभोगी है। उन पर प्रतिबंध लगाना गलत है। कहा कि, कांग्रेस से इस घोषणा पत्र के विचार पर पुनर्विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण पूरे देश की समस्या
छत्तीसगढ़ में भिलाई के सेक्टर-10 में हो रहे हिंदू सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के सवाल पर डॉ. तोगड़िया ने कहा कि, गुजरात में भी हो रहा है। असम, दिल्ली और पूरे देश में चल रहा है। धर्मांतरण की समस्या एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। इस समस्या से हम चिंतित हैं और हम प्रयास करेंगे कि हिंदुओं का धर्मांतरण ना हो। उन्होंने कहा कि, पूरे देश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। डॉ. तोगड़िया ने इन हमलों को जिहादी गतिविधियां करार दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में बजरंग दल बैन!: सीएम बोले- जरूरत पड़ी तो विचार करेंगे, बजरंगियों ने यहां गड़बड़ की तो ठीक कर दिए
कश्मीर से गुजरात तक टारगेट किलिंग
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. तोगड़िया ने कहा कि, पूरे देश में ऐसी घटनाएं चल रही हैं। महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे को मारा गया। उदयपुर में कन्हैया तेली की दिन दहाड़े सिर काटकर हत्या कर दी गई। दिल्ली में आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए। कश्मीर और गुजरात में टारगेट किलिंग हो रही है। देश में राम नवमी की शोभायात्रा पर हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इन सबको हिंदू-मुस्लिम से न जोड़ा जाए। ये सब जिहादी हमले हैं।