फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Partial amendment in calendar of Chhattisgarh High Court in Bilaspur

Bilaspur: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कैलेंडर में आंशिक संशोधन, मतदान के दिन सभी जिलों के कोर्ट में अवकाश

Tue, 16 Apr 2024 02:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Apr 2024 02:30 PM IST
सार

इस दिन अवकाश होने के कारण अब हाईकोर्ट में 15 जून 2024 को वर्किंग डे घोषित किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल सुधीर कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन शनिवार होने के बाद भी अदालती कामकाज कर मई के अवकाश को समायोजित किया जायेगा।

विज्ञापन
Partial amendment in calendar of Chhattisgarh High Court in Bilaspur
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है। बिलासपुर लोकसभा में मतदान के दिन सात मई को हाईकोर्ट में भी अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश भर में आम चुनाव के कारण इस वर्ष के लिए जिला न्यायपालिका के कैलेंडर में भी कुछ संशोधन किया जा रहा है। जिला न्यायपालिका के लिए भी सामान्य, सार्वजनिक अवकाश कम हो गए हैं । चीफ जस्टिस के निर्देशानुसार अपने लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दिन सभी न्यायलयों में अवकाश निर्धारित कर दिया गया है।  

विज्ञापन

 

हर कोई मताधिकार का इस्तेमाल कर सके इसके लिये वर्ष 2024 के लिए उच्च न्यायालय के कैलेंडर में आंशिक संशोधन करते हुए, 07 मई 2024 को लोकसभा आम चुनाव-2024 के कारण हाईकोर्ट में सार्वजनिक\ सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दिन अवकाश होने के कारण अब हाईकोर्ट में 15 जून 2024 को वर्किंग डे घोषित किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल सुधीर कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन शनिवार होने के बाद भी अदालती कामकाज कर मई के अवकाश को समायोजित किया जायेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed