{"_id":"67e7e55474961fb86a0e7ffd","slug":"on-march-30-prime-minister-modi-will-inaugurate-the-abhanpur-raipur-memu-special-service-convenience-will-be-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का करेंगे शुभारंभ, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का करेंगे शुभारंभ, मिलेगी सहूलियत
Sat, 29 Mar 2025 05:54 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:54 PM IST
सार
30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। अभनपुर-रायपुर के बीच अत्याधुनिक थ्री-फेज़ मेमू ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विस्तार
30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। अभनपुर-रायपुर के बीच अत्याधुनिक थ्री-फेज़ मेमू ट्रेन चलेगी। भारतीय रेलवे की रोलिंग स्टॉक में आधुनिकता लाने और यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में तीन-फेज़ मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) रेक की शुरुआत की गई है ।
विज्ञापन
यह अत्याधुनिक ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च गति और बेहतर आराम के साथ यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान कर रही है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कई रेल सेक्शनों में थ्री-फेज़ मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
थ्री-फेज़ मेमू के तकनीकी विशेषताएँ
नया थ्री-फेज़ मेमू रेक कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें शामिल हैं:
एयरोडायनामिक डिज़ाइन:- ड्राइविंग मोटर कोच में वायुगतिकीय डिज़ाइन के साथ एयर-कंडीशन्ड ड्राइवर केबिन और एर्गोनॉमिक ड्राइवर डेस्क है ।
ऊर्जा दक्षता:- पारंपरिक रेक की तुलना में यह कम ऊर्जा की खपत करता है और अधिक तेज़ी से गति पकड़ने और रोकने की क्षमता रखता है ।
न्यूनतम रखरखाव:- पारंपरिक रेक की तुलना में इसका रखरखाव कम लागत वाला और आसान है ।
यात्री सुविधाएँ
आरामदायक यात्रा:- प्रत्येक कोच में सौंदर्यपूर्ण इंटीरियर, कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियाँ, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध हैं।
सुरक्षा और जानकारी: जीपीएस-आधारित पीएपीआईएस (पब्लिक एड्रेस और यात्री सूचना प्रणाली) के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर प्रत्येक कोच में लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी मिलती रहेगी ।
विज्ञापन
सुरक्षा प्रणाली:- यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है ।
स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूलता:- प्रत्येक ट्रेलर कोच में पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स प्रदान किए गए हैं ।
अधिक यात्री क्षमता, बेहतर अनुभव बेहतर सीट व्यवस्था और चौड़े गैलरी क्षेत्र: यात्रियों की सुविधा के लिए कोच के अंदर बेहतर लेआउट प्रदान किया गया है ।
उच्च यात्री क्षमता:-प्रत्येक ड्राइविंग मोटर कोच में 226 और प्रत्येक ट्रेलर कोच में 325 यात्री यात्रा कर सकते हैं, जिससे कुल यात्री क्षमता लगभग 30% तक बढ़ गई है।
थ्री-फेज़ मेमू रेक भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यह ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च संरक्षा मानकों के साथ यात्रियों को ये बेहतर यात्री अनुभव प्रदान कर रही है ।