{"_id":"63ff8be76135f270550162f4","slug":"many-injured-after-overturning-bus-full-of-wedding-processions-in-bilaspur-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी बस पलटी: कई घायल, पांच की हालत गंभीर; बाराद्वारा ठठारी से लौट रहे थे बिलासपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी बस पलटी: कई घायल, पांच की हालत गंभीर; बाराद्वारा ठठारी से लौट रहे थे बिलासपुर
Wed, 01 Mar 2023 11:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:01 PM IST
सार
हादसे की सूचना बस के पीछे चल रहे मेटाडोर के चालक ने डायल-112 को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के समय बस में 35 से 40 लोग सवार थे।
विज्ञापन
बिलासपुर में बारातियों से भरी बस पलटी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार देर रात बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में कई बाराती घायल हो गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। इनमें से पांच को सिम्स रेफर किया गया है। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र के पाराघाट टोल प्लाजा के पास हुआ है। हादसे के समय बस में 35 से 40 लोग सवार थे। फिलहाल ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से बाराद्वार ठठारी से पाली के सिल्ली गांव में बारात गई थी। वहां से सभी लोग बस में बैठकर देर रात लौट रहे थे। अभी वे पाराघाट टोल प्लाजा के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना बस के पीछे चल रहे मेटाडोर के चालक ने डायल-112 को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन