फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Man arrested for threatening son of Vice Chancellor of Sunderlal Sharma Open University in Bilaspur

Bilaspur: सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 12:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 12:21 PM IST
सार

बिलासपुर में सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति के बेटे को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी विश्वविद्यालय में भृत्य के पद पर कार्य करता है।

विज्ञापन
Man arrested for threatening son of Vice Chancellor of Sunderlal Sharma Open University in Bilaspur
कुलपति के बेटे को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर कोनी थाना क्षेत्र में सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर वंश गोपाल सिंह के बेटे को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला था। जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी विश्वविद्यालय में भृत्य के पद पर कार्य करता है।

विज्ञापन


दरअसल, कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि 19 दिसंबर 2023 को पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. वंश गोपाल सिंह को एक साधारण डाक से फर्जी नाम पता लिखकर एक धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए वेतन बढ़ाने, नई भर्ती पर रोक लगाने सहित गाली-गलौच लिखकर पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन


आरोपी ने जिस पत्र को डाक से भेजा था। उसमें भेजने के दौरान अपना पता कतियापरा जूना बिलासपुर लिखा था। कुलपति ने जैसे ही पत्र खोला तो उसमें लिखा था कि हमारा वेतन बढ़ाना होगा और 44 कर्मचारियों का वेतन तुमने बढ़ाया है। हम काम नहीं करते क्या, तुम्हारी हिटलर नीति की धज्जियां उड़ा दूंगा। क्योकि तुमने मेरे 10 साल बर्बाद कर दिए हैं। पत्र में यह भी लिखा है कि भर्ती पर ब्रेक लगा दो नहीं तो भुगतने के लिए तैयार रहना। इस तरह मामला सामने आने पर प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट कोनी थाना में पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान कोनी पुलिस टीम विश्वविद्यालय पहुंच कर सभी अधिकारी कर्मचारियों का पिछले एक साल के छुट्टी के आवेदन पत्रों को मंगाकर हस्तलिपि से मिलान कर मामले में कई लोगों से कड़ी पूछताछ की। जिसमें पता चला कि छह माह पहले भी विश्वविद्यालय में काम करने वाले मानदेय भृत्य संतोष कुमार पाण्डेय कुलपति को नई भर्ती कैसे कर लोगे। मैं देखता हूं कहकर धमकी दी थी। छुट्टी के आवेदन पत्र और धमकी भरे पत्र की लिखावट एक जैसी थी।


आरोपी को कड़ी पूछताछ करने पर पिछले 18 वर्षों से मानदेय पर भृत्य का काम करना रेगुलर नहीं हो पाने से यह कदम उठाया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।  आरोपी संतोष कुमार पाण्डेय पिता रमेश कुमार पाण्डेय उम्र 47 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed