फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   husband killed newly married wife on suspicion of character in bilaspur

चरित्र पर संदेह था तो पत्नी को मार डाला: छह महीने पहले की थी लव मैरिज; झगड़े के बाद घोंटा गला, फिर पहुंचा थाने

Tue, 27 Jun 2023 07:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Jun 2023 07:56 PM IST
सार

विवाद के चलते पत्नी अपने मायके चली गई थी, लेकिन करण फिर उसे सुलह कर घर ले आया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि करण ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
husband killed newly married wife on suspicion of character in bilaspur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच देर रात झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। फिर खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। दोनों की छह माह पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेलर निवासी करण सूर्यवंशी ने छह माह पहले रमतला की रहने वाली रितिका के साथ लव मैरिज की थी। पहले सबकुछ समान्य चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से दोनों मे अनबन होने लगी थी। करण को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था। 
विज्ञापन


विवाद के चलते पत्नी अपने मायके चली गई थी, लेकिन करण फिर उसे सुलह कर घर ले आया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि करण ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद सारी रात जागता रहा। फिर इसकी जानकारी परिजनों को दी और थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed