फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   High Court sought answer on death of child due to balcony falling due to vibration of DJ

CG: हाइकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से मांगा जवाब, DJ के कंपन से गिरा था छज्जा; हुई थी एक की मौत

Wed, 02 Apr 2025 10:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 10:07 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से व्यक्तिगत शपथपत्र में जवाब मांगा है। डीजे के कंपन से मकान का छज्जा गिर गया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
High Court sought answer on death of child due to balcony falling due to vibration of DJ
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डीजे संचालक की लापरवाही से मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए हाइकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से व्यक्तिगत शपथपत्र में जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस की बेंच ने मामले को स्वत: संज्ञान में लेकर जनहित याचिका के रूप में सुनवाई प्रारंभ की है।

विज्ञापन


बुधवार को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डीबी में शासन की ओर से महाधिवक्ता ने जवाब पेश कर कहा कि मीडिया रिपोर्ट में मकान का छज्जा डीजे की आवाज से गिरा है या अन्य कारणों से..? महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने इस मामले में बताया कि डीजे की तेज आवाज से छज्जा नहीं गिरा है।
विज्ञापन


डीजे वाहन का हिस्सा मकान से टकराया है। इस मामले में मकान मालिक ने इसकी रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने वाहन चालक व डीजे संचालक को हिरासत में लेकर 15 दिन के लिए रिमांड में लिया है। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शासन के जवाब पर कोर्ट ने कलेक्टर बिलासपुर को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है। 15 अप्रैल को मामले में सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दरअसल 30 मार्च को बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के केंवटपारा में डीजे की तेज आवाज से आसपास के लोग परेशान हो गये। साथ ही डीजे की तेज आवाज से कंपन होने लगी। एक मकान का छज्जा कमजोर था, जो गिर गया। वहीं पास खड़े 10 लोग इस घटना के शिकार हो गए थे। इन सबमें गंभीर 11 वर्षीय प्रशांत केंवट था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed