{"_id":"6617664060effcd8fc00c287","slug":"high-court-promoted-seven-judges-and-made-them-district-judges-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: हाईकोर्ट ने सात जजों को प्रमोशन देकर बनाया डिस्ट्रिक्ट जज, 70 से अधिक सिविल जजों का तबादला भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: हाईकोर्ट ने सात जजों को प्रमोशन देकर बनाया डिस्ट्रिक्ट जज, 70 से अधिक सिविल जजों का तबादला भी
Thu, 11 Apr 2024 09:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 11 Apr 2024 09:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की उच्चतर न्यायिक सेवा के तहत राज्यपाल के विधि अधिकारी को एडीजे बनाये जाने के साथ ही सात न्यायिक अधिकारियों को एंट्री लेवल डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर पदोन्नत कर एडीजे बनाया गया है। 70 से अधिक सिविल जजों का तबादला भी किया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, न्यायिक सेवा में फेरबदल के साथ अफसरों का प्रमोशन भी किया गया है। इसके अंतर्गत नीरू सिंह राज्यपाल सचिवालय विधि अधिकारी को रायपुर में एडीजे दशम के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही सात सीनियर सिविल जजों को एंट्री लेवल डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में पदोन्नत किया गया है। इनमें संजय रात्रे रजिस्ट्रार कमर्शियल कोर्ट को एडीजे सेकेंड बलौदाबाजार, संतोष ठाकुर सीजेएम दुर्ग को रायगढ़, नरेंद्र कुमार सीजेएम अंबिकापुर को रायपुर में, श्यामवती मरावी सीजेएम बलौदाबाजार को दुर्ग में एडीजे, सुषमा लकड़ा सीजेएम सूरजपुर को यहीं एडीजे, अनिल प्रभात मिंज सीजेएम धमतरी को बिलासपुर में एडीजे और दीपक कुमार कोशले सीजेएम रायगढ़ को दुर्ग में फिफ्थ एडीजे नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राज्य के अलग अलग स्थानों में पदस्थ करीब 70 के करीब सिविल जजों का तबादला आदेश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन