फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Hearing in case related to airport Airport Authority of India filed this information in affidavit in Bilaspur

Bilaspur: हवाई अड्डे से जुड़े मामले में सुनवाई, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शपथ पत्र दाखिल कर दी ये जानकारी

Fri, 29 Nov 2024 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 07:29 PM IST
सार

आज बिलासपुर हवाई अड्डा से संबंधित मामले में सुनवाई करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नया शपथ पत्र दाखिल कर कोर्ट को बताया कि डीवीओआर और नाइट लैंडिंग से संबंधित अन्य सभी मशीन 17 मार्च 2025 तक बिलासपुर एयरपोर्ट में पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Hearing in case related to airport Airport Authority of India filed this information in affidavit in Bilaspur
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

आज बिलासपुर हवाई अड्डा से संबंधित मामले में सुनवाई करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नया शपथ पत्र दाखिल कर कोर्ट को बताया कि डीवीओआर और नाइट लैंडिंग से संबंधित अन्य सभी मशीन 17 मार्च 2025 तक बिलासपुर एयरपोर्ट में पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिंह और जस्टिस एके प्रसाद की खंडपीठ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए 2 साल का समय लगने के दावे को स्वीकार नहीं किया था और कहा था कि यह समय सीमा बहुत अधिक है विशेष रूप से याचिकाकर्ताओं के द्वारा यह बताने पर कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग सुविधा देने का कार्य 2024-25 के वर्ष में ही किया जाना था। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट के द्वारा एएआई के सक्षम अधिकारी से यह समय सीमा कितनी कम की जा सकती है इस पर शपथ पत्र देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

 

आज की सुनवाई के दौरान एएआई के अधिवक्ता अनुमेह श्रीवास्तव ने एक नया शपथ पत्र  के बारे में बताया और कहा कि 18 अक्टूबर 2024 को जो परचेज ऑर्डर दक्षिण कोरिया की कंपनी को दिया गया है उसके अनुसार आदेश दिनांक से 150 दिन बाद तक सात डीवीओआर सभी मशीन के साथ भारत पहुंच जाएगी जबकि कुल आदेश 22 मशीनों का है जिन्हें देश के विभिन्न एयरपोर्ट में लगाना है। इन मशीनों में से एक मशीन बिलासपुर एयरपोर्ट तत्काल पहुंचे इसके लिए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने निवेदन किया कि आज के आदेश में यह सुनिश्चित किया जाए की आयात की जा रही मशीन पहले लॉट में ही एक सेट बिलासपुर एयरपोर्ट को दिया जाए। इस निवेदन को हाईकोर्ट ने स्वीकार किया और इसे आज के आदेश में अंकित कर दिया, इससे अब बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग संबंधी मशीन 17 मार्च 2025 तक पहुंचने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


एएआई के द्वारा दाखिल शपथ पत्र से यह भी स्पष्ट होता है कि एक बार मशीन आ जाने के बाद चार माह के समय में नाइट लैंडिंग सुविधा प्रारंभ की जा सकती है लेकिन इसके लिए मशीन लगाने के लिए आवश्यक भवन राज्य सरकार को समय रहते बनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed