फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Former minister Mahesh Gagda interacted with journalists at the BJP office

Bijapur: पूर्व मंत्री गागड़ा का आरोप, बोले- एक ही तालाब में कई मदों से काम, कांग्रेस ने छीना पंचायतों का अधिकार

Mon, 03 Jul 2023 09:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 09:09 PM IST
सार

महेश गागड़ा ने बताया की कई सारे मुद्दों को लेकर रविवार को वे और अन्य भाजपा के नेता कुटरु दौरे पर थे।  भाजपा की सत्ता में जिले में बहुत विकास हुआ है।

विज्ञापन
Former minister Mahesh Gagda interacted with journalists at the BJP office
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा पत्रकारों से सोमवार को मुखातिब हुए। उन्होंने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी और जिला प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भैरमगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में शिव मंदिर तालाब का निर्माण किया गया है। इस तालाब का निर्माण पहले विधायक मद से किया गया। अब उसी तालाब का निर्माण नगर पंचायत भी कर रहा है। 

विज्ञापन


कुटरू में भी खसरा नंबर 161 में वित्तीय वर्ष 2019 में तालाब निर्माण का कार्य किया गया था। उसी तालाब में 2022 और 2023 भी मरम्मत का कार्य किया गया जो कि सीधा-सीधा यहां संदेश देता है कि एक ही तालाब को अलग-अलग मदो से निर्माण और मरम्मत का कार्य कराकर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। जब इस वर्ष पहली बारिश हुई तो इस तालाब का मिट्टी किसानों के खेतों में चला गया जिस वजह से किसान चिंतित हो गए और उन्होंने अपने स्वयं के खर्चे पर मिट्टी को हटाया जिससे कि अपने खेतों पर किसानी कर सके। गागड़ा ने बताया की कुटरू के राजातालाब में सलूजगेट का निर्माण किया जा रहा है ठीक इसके नीचे पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास है। बहुत ज्यादा बारिश होने पर कन्या छात्रावास के ऊपर बारिश का असर हो सकता है। ऐसे में किसी भी छात्रा को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

विज्ञापन

साल भर से किसानों को नहीं मिला गोबर का रुपये
साल भर से कुटरू के आदिवासी किसानों को गोबर का पैसा नहीं मिला है। यह आदिवासी किसान अपने गोबर के पैसों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। किसानों ने बताया कि हम जब भी गोबर के पैसों की बात करते हैं तो हमें संतुष्ट भरा जवाब नहीं मिल पा रहा है। हमें अपने ही पैसों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

बीजेपी के नेताओं के ऊपर हमला यह राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा
महेश गागड़ा ने बताया की कई सारे मुद्दों को लेकर रविवार को वे और अन्य भाजपा के नेता कुटरु दौरे पर थे। इस दौरे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश मंडावी भी हमारे साथ थे।उसी रात खबर आई कि कमलेश मंडावी के ऊपर एक व्यक्ति ने यह कहते हुए हमला किया कि बहुत बड़े नेता बन गए हो। पूर्व में बीजेपी के दो नेताओं के ऊपर नक्सलियों ने हमला कर उनकी जान ले ली और रविवार को कमलेश मंडावी के ऊपर हुए हमले से भी यही लगता है की ये हमले राजनीति से प्रेरित है। 

विज्ञापन

भाजपा की सत्ता में हुआ जिले में विकास, कांग्रेस ने बस श्रेय लेने का किया काम
भाजपा की सत्ता में जिले में बहुत विकास हुआ है चाहे हो इंद्रावती नदी पर पुल, तारुड़ नदी पर पुल हो या फिर रामपुरम नदी में पुल हो यह सब काम भाजपा की सत्ता में हुआ है। जिले में स्पोर्ट्स अकैडमी, जिला अस्पताल, केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय या फिर एकलव्य विद्यालय ये सब भाजपा की सरकार में बने हैं। जिसमें हमारे आदिवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कांग्रेस के शासन में सिर्फ छोटे-छोटे काम हुए है और उनमें भी भ्रष्टाचार हो रहा है। विधायक जिले का विकास नहीं बस अपना विकास देखते हैं। कांग्रेस की सरकार में पंचायतों के अधिकार तक छीन लिए गए हैं। अभी सरपंचों के अधिकारों को भी छीन लिया गया है। अभी सरपंच तक को नहीं पता होता है कि उनके पंचायतों में कौन से काम हो रहे हैं।

विधायक मेरे टिकट की नहीं, अपनी टिकट की करें चिंता
महेश गागड़ा ने कहा की विधायक विक्रम मंडावी मेरे टिकट की चिंता न करके वे स्वंय अपने टिकट की चिंता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed