{"_id":"64115ff6e71dd7976b0b5265","slug":"forest-department-arrested-nine-people-who-hunt-and-eat-wild-animals-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बनबिलाव, कबर बिज्जू का शिकार कर खा जाते थे, वन विभाग ने घेराबंदी कर नौ को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बनबिलाव, कबर बिज्जू का शिकार कर खा जाते थे, वन विभाग ने घेराबंदी कर नौ को किया गिरफ्तार
Wed, 15 Mar 2023 11:34 AM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:34 AM IST
सार
बिलासपुर के सोढ़ी सर्किल जंगल में वन्यजीवों का शिकार करने वाले करीब नौ आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरोपियों के पास से बनबिलाव, कबर बिज्जू और अन्य वन्यजीव मिले हैं।
विज्ञापन
बनबिलाव, कबर बिज्जू और वन्य जीवों के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलासपुर सोढ़ी सर्किल के जंगल में वन्यजीव की शिकार की सूचना डीएफओ कुमार निशांत को मिली थी। जानकारी दी गई की बिटकुला और सोढ़ी सर्किल के जंगल में वनप्राणियों का शिकार किया जा रहा है। इसपर डीएफओ कुमार निशांत ने सोढ़ी सर्किल के डिप्टी रेंजर हफिज खान को शिकार करने वाले आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिसपर रेंजर हफिज खान ने सोढ़ी और बिटकुला के जंगल में आसपास के वनरक्षक चंद्रहास तिवारी, नवापारा के वनरक्षक रविंद्र महिला, जेवरा के रमेश ठाकुर और बिटकुला प्रबंधन समिति को लेकर घेराबंदी की जिसके बाद कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे तलाशी ली।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से से बनबिलाव, कबर बिज्जू और वनप्रजाति के अन्य वन्य प्राणी मिले हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि सोढ़ी के जंगल और पीपरानार में सभी वन प्राणियों को मारने के बाद उसका मांस खाने के लिए में प्रयोग करते थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन