फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Fight between boys and girls at Tantra Bar of 36 City Mall at Bilaspur

लड़ाई ने खोला 'बार' का राज: बिलासपुर में लड़के-लड़कियों में हुआ झगड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस के उड़े होश

Tue, 16 Apr 2024 11:22 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Apr 2024 11:22 AM IST
सार

36 सिटी मॉल में चल रहे तंत्रा बार में युवक-युवतियों के बीच लड़ाई हो गई। जिसके बाद मौके पर झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फिलहाल, सभी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Fight between boys and girls at Tantra Bar of 36 City Mall at Bilaspur
बार में पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के 36 सिटी मॉल के तंत्रा बार पर बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। देर रात युवक-युवतियों के बीच लड़ाई हो गई थी। मामले में पुलिस पहुंची तो लड़के लड़कियां फरार हो गए। वहीं बार में देर रात तक चखना और शराब परोसी जा रही थी। 
विज्ञापन


दरअसल, मामला रविवार 14 अप्रैल का है। जहां 36 सिटी मॉल के फ़र्स्ट फ़्लोर पर संचालित तंत्रा बार में युवक-युवतियों के बीच देर रात लड़ाई झगड़े की सूचना पुलिस को मिली। इस पर गश्त सेक्टर अधिकारी थाना प्रभारी कोनी गोपाल सतपती ने 36 सिटी मॉल के अंदर पहुंचकर चेकिंग की। इस दौरान 36 सिटी मॉल के बाहर लगभग छह से आठ युवक-युवतियां नशे की हालत में आपस में मारपीट कर रहे थे, जो पुलिस के पहुचते ही वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जब बार के अंदर चेक किया तो पता चला कि देर रात लगभग एक बजे तक शराब और खाने के सामान चखना बार संचालकों और मैनेजर के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था, साथ ही तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर नशे की हालत में युवक-युवतियां रात एक बजे डांस करते हुए मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह देर रात निर्धारित समय के बावजूद बार संचालकों द्वारा शराब औक चखने का सामान उपलब्ध कराना बार लाइसेंस के निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करना पाया। साथ ही नशे में धुत युवक-युवतियां देर रात लड़ाई झगड़े एवं मारपीट जैसी घटना से माहौल खराब करते है। पुलिस टीम ने मौके पर पंचनामा बनाकर गवाहों के सामने बार के मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

बार संचालकों को हिदायत दी गई कि वो निर्धारित समय के बाद बार का संचालन न रखें। साथ ही मारपीट और लड़ाई झगड़े में चोटिल युवक और युवती ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर सूचना दी कि दो ग्रुप के बीच में बार के अंदर ही विवाद की स्थिति निर्मित हुई और बार के बाहर सिटी मॉल के पार्किंग के आस-पास दोनों ग्रुप लड़ाई करने लगे। पीड़ितों के आवेदन पर थाना सिविल लाइन में एफआइआर दर्ज की गई है। मामले में विवेचना जारी है।


नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के उमेश गुप्ता ने बताया कि देर रात माल के बार में तेज आवाज में गाना बजाने के साथ लड़ाई झगड़े की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर देखा गया तो बार संचालक और मैनेजर देर रात तक शराब और चखना परोसा रहे थे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed